दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे, बोले BJP नेता तरुण चुघ, शाहीन बाग में ISIS जैसा टेरर मॉड्यूल

विकास सिंह
गुरुवार, 30 जनवरी 2020 (09:08 IST)
दिल्ली विधानसभा में जैसे जैसे चुनाव की तारीखें नजदीक आ रही है वैसे भाजपा नेताओं के विवादित बयानों का सिलसिला तेज होता जा रहा है।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान के बाद अब पार्टी के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुघ ने विवादित बयान दिया है। सूबे के सह प्रभारी तरुण चुघ ने ट्वीट करते हुए कहा कि दिल्ली को सीरिया नहीं बनने देंगे।

राजधानी के शाहीन बाग में CAA  के विरोध में हो रहे प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि राजधानी में ISISजैसा टेरर मॉड्यूल चलाने की इजाजत हरगिज नहीं देंगे, जहां महिलाओं और बच्चों का इस्तेमाल किया जा रहा है। अपने ट्वीट में चुघ ने लिखा कि वह रास्ता बंद कर लोगों के मन में डर पैदा करने की कोशिश कर रहे है और हम ऐसा नहीं होने देंगे, हम दिल्ली को जलने के लिए नहीं छोड़ सकते है। 
बीजेपी नेता ने शाहीन बाग की तुलना शैतान बाग से कर दी है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के बयान को टैग करते हुए लिखा कि भारत की अंखडता को किसी को भी तोड़ने नहीं देंगे।  शाहीन बाग का मतलब शैतान बाग है। भारत में हाफिज सईद के विचारों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  
 
गौरतलब है कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के विवादित बयान को लेकर चुनाव आयोग पहले ही उन पर कार्रवाई करते हुए भाजपा के स्टार प्रचारक की लिस्ट से निकालने का आदेश दे दिया है, वहीं चुनाव आयोग ने अनुराग ठाकुर के बयान को लेकर उनको जो नोटिस दिया था जिस पर आज भाजपा नेता को अपना जवाब देना है।  
 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

ओडिशा के अस्पताल में भारी लापरवाही, 6 मरीजों की मौत, सरकार ने दिए जांच के आदेश

बेंगलुरु हादसे पर विराट कोहली बोले- मैं टूट गया हूं, मेरे पास कहने को शब्द नहीं हैं...

Dollar Vs Rupee : डॉलर के मुकाबले रुपया टूटा, जानिए कितनी हुई गिरावट...

पंजाब में मादक पदार्थ के खिलाफ अभियान, अब तक 15500 तस्कर गिरफ्तार, 9087 FIR दर्ज

Bengaluru Stampede : 11 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? CM सिद्धारमैया ने कहा- 35000 की क्षमता, इकट्ठा हो गए 2-3 लाख लोग, चश्मदीद ने बताया कैसे मची भगदड़

अगला लेख