दिल्ली विधानसभा चुनाव : कांग्रेस के 54 उम्मीदवार घोषित (देखें सूची)

Webdunia
शनिवार, 18 जनवरी 2020 (21:30 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 54 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी कर दी। पार्टी की ओर से जारी की गई सूची के मुताबिक पूर्व मंत्री अशोक कुमार वालिया को कृष्णा नगर और हारून यूसुफ को बल्लीमारान से उम्मीदवार बनाया गया है।

आम आदमी पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने वाले आदर्श शास्त्री को द्वारका से टिकट दिया गया है जहां से वे निवर्तमान विधायक हैं।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा की पुत्री शिवानी चोपड़ा को कालकाजी और चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख कीर्ति आजाद की पत्नी को संगम विहार से टिकट मिला है।
<

INC COMMUNIQUE

First List of 54 party candidates for the Legislative Assembly of NCT Delhi- 18-01-2020 pic.twitter.com/S9b74jluOT

— INC Sandesh (@INCSandesh) January 18, 2020 >
उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के खिलाफ कांग्रेस ने लक्ष्मण रावत को टिकट दिया है। पार्टी ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ अभी उम्मीदवार घोषित नहीं किया है।

गौरतलब है कि दिल्ली में 70 सदस्यीय विधानसभा चुनाव के लिए 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

न कार, न घर, जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं उमर अब्‍दुल्‍ला?

Gaza: मलबे में 10 हज़ार से ज्‍यादा लोगों के दबे होने की आशंका

क्या गांधी परिवार ने अमेठी छोड़कर सही किया? भाजपा हुई हमलावर

मोदी सरकार के दिन अब गिने-चुने, राजगढ़ में गरजे सचिन पायलट

चिराग पासवान ने किया अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण, लोगों ने मूर्ति को दूध से धोया

सुप्रीम कोर्ट ने दी अहम सलाह, सहनशीलता और सम्मान एक अच्छे विवाह की नींव

CID ने दर्ज किया प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का आरोप

बुरे फंसे बम! अक्षय को कोर्ट ने अग्रिम जमानत देने से किया इंकार

प्रियंका का प्रहार, मोदी को सत्ता का अहंकार, जनता से कट चुके हैं PM

ममता बोलीं- राजभवन में काम करने वाली महिला की व्यथा सुन मेरा दिल रो पड़ा

अगला लेख