दिल्ली चुनाव : भाजपा की दूसरी सूची जारी, तेजिंदरपाल सिंह बग्गा लड़ेंगे चुनाव

Webdunia
मंगलवार, 21 जनवरी 2020 (09:30 IST)
नई दिल्ली। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नामों की दूसरी सूची जारी कर दी और दिल्ली इकाई के युवा मोर्चा के अध्यक्ष सुनील यादव को नई दिल्ली विधानसभा सीट पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ खड़ा किया है। वहीं दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा हरि नगर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे।

शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने भाजपा के साथ मिलकर चुनाव नहीं लड़ने की सोमवार रात घोषणा की, जिसके बाद उम्मीदवारों के नामों की सूची जारी की गई। संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) पर शिअद की राय भिन्न है और इसी के चलते उसने भाजपा के साथ चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया।

इस सूची में 10 उम्मीदवारों के नाम हैं और इसके अनुसार दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता तेजिंदरपाल सिंह बग्गा हरि नगर से और पार्टी के पूर्वांचल मोर्चा के प्रमुख मनीष सिंह दिल्ली कैंट विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे। भाजपा ने उन सभी 4 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जहां से दिल्ली विधानसभा चुनावों में शिअद के उम्मीदवार खड़े होते थे।

धर्मवीर सिंह को कालकाजी, पूर्वी दिल्ली के पूर्व उप महापौर संजय गोयल को शाहदरा और रमेश खन्ना को राजौरी गार्डन से टिकट दिया गया है। इनके अलावा सुमनलता शौकीन नांगलोई जाट से, रवींद्र चौधरी कस्तूरबा नगर से, कुसुम खत्री महरौली से और अनिल गोयल कृष्णा नगर से उम्मीदवार हैं।

भाजपा ने 3 सीटें सहयोगी दल जद (यू) और लोक जनशक्ति पार्टी (एलजेपपी) के लिए छोड़ी हैं। जद (यू) बुराड़ी तथा संगम विहार, वहीं लोजपा सीमापुरी सीट से अपने उम्मीदवार खड़ा करेगी। दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होगा और 11 फरवरी को मतगणना होगी।
फोटो सौजन्‍य : टि्वटर

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

कांवड़ यात्रा को बदनाम करने की कोशिश, CM योगी ने उपद्रवियों को दी चेतावनी

समुद्र में आग का गोला बना जहाज, 300 से ज्यादा यात्री थे सवार, रोंगटे खड़े कर देगा VIDEO

महंगा पड़ा कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में HR मैनेजर को गले लगाना, एस्ट्रोनॉमर के CEO का इस्तीफा

संसद के मानसून सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक, बिहार में SIR पर विपक्ष ने उठाए सवाल

24 कंपनियों ने जुटाए 45,000 करोड़, IPO बाजार के लिए कैसे रहे 2025 के पहले 6 माह?

सभी देखें

नवीनतम

उपराष्ट्रपति धनखड़ चाहते थे सरकार और विपक्ष मिलकर काम करें : कपिल सिब्बल

Voter List को लेकर राहुल गांधी ने कांग्रेस नेताओं को किया आगाह, बोले- महाराष्ट्र की तरह मप्र में भी हो सकती है मतदाता सूची में छेड़छाड़

Jagdeep Dhankhar Resigns : जगदीप धनखड़ ने उपराष्ट्रपति पद से अचानक क्‍यों दिया इस्‍तीफा, सिर्फ खराब स्वास्थ्य या वजह कुछ और

मानसून की तबाही, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत, स्कूल बंद

mumbai train blasts : 2006 मुंबई ट्रेन सीरियल ब्लास्ट केस में सभी 12 आरोपी बरी, पीड़ितों ने कहा- न्याय की हत्या कर दी गई

अगला लेख