11 फरवरी को सही साबित हुए Exit Poll तो क्या BJP पर भारी पड़ा शाहीनबाग मुद्दा?

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2020 (23:02 IST)
नई दिल्ली। मतदान के बाद ज्यादातर Exit Poll ने फिर दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने का अनुमान जताया। यानी एक बार फिर अरविंद केजरीवाल दिल्ली में सरकार बनाते हुए दिख रहे हैं। भाजपा ने दिल्ली के रण को जीतने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। प्रधानमंत्री से लेकर गृह मंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने खूब प्रचार किया, लेकिन सवाल उठता है कि नेताओं का जनता के बीच जाना और उन्हें लुभाना वोट में तब्दील हुआ?
 
ALSO READ: Delhi Exit Poll Result 2020 : आप का बेड़ा पार, जानिए क्या कहते हैं एक्जिट पोल...
 
क्या दिल्ली चुनाव से पहले लाया गया नागरिक संशोधन कानून (CAA) भी भाजपा के प्रदर्शन को प्रभावित कर गया। सीएए के लागू होने के बाद से ही शाहीनबाग में प्रदर्शन चल रहा है। पूरे चुनाव के दौरान शाहीन बाग का प्रदर्शन एक बड़ा मुद्दा बना रहा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दिल्ली में चुनावी रैली के दौरान कहा था कि CAA किसी की नागरिकता छीनने के लिए नहीं है, लेकिन इसके बाद भी सीएए के खिलाफ प्रदर्शन चलता रहा।
चुनावी रैलियों में भी भाजपा नेताओं ने शाहीनबाग में प्रदर्शनकारियों को लेकर बयान दिए, जो बड़ा मुद्दा बने। केजरीवाल ने जहां पूरे प्रचार में दिल्ली के विकास को मुद्दा बनाया, वहीं भाजपा ने उन पर व्यक्तिगत टिप्पणियां कीं।
 
भड़काऊ बयानों के चलते अनुराग ठाकुर और प्रवेश वर्मा पर बैन भी लगाया गया, लेकिन दूसरे नेताओं पर कोई असर नहीं पड़ा। कांग्रेस की बात करें तो एक्जिट पोल के अनुमानों से वह यह सोचकर खुश है कि दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं बन रही है। खैर, 11 फरवरी को चुनाव परिणाम आने के बाद ही पता चलेगा कि दिल्ली का सिंहासन पर कौन बैठता।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

सर्वे में बड़ा खुलासा, 82 फीसदी दिव्यांगों का बीमा नहीं, 42% आयुष्मान योजना से अनभिज्ञ

नीतीश कुमार ने किया वादा, भाजपा से फिर कभी नहीं तोड़ेंगे नाता

म्यांमार में मुश्किलें कम नहीं, भूकंप की त्रासदी से उबरने का संघर्ष, विद्रोहियों से भी जंग

संघ मुख्यालय पहुंचने वाले दूसरे पीएम बने मोदी, क्यों खास है यह दौरा?

म्यांमार की मदद के लिए भारत ने चलाया 'ऑपरेशन ब्रह्मा', जानिए क्या-क्या भेजा

सभी देखें

नवीनतम

उत्तर प्रदेश में घर में घुसकर मां और बेटी की हत्या

LIVE: देश के कई इलाकों में दिखा चांद, आज मनाई जाएगी ईद

Eid ul Fitr 2025 : चांद का हुआ दीदार, देशभर में आज मनाई जाएगी ईद

उज्जैन में विक्रमादित्य के नाम से स्थापित हो न्याय से जुड़ी राष्ट्रीय संस्था : मोहन यादव

पाकिस्तानी सेना के ड्रोन हमलों में 12 आतंकी ढेर

अगला लेख