योगी आदित्यनाथ को महंगा पड़ा बयान, चुनाव आयोग ने भेजा नोटिस

Webdunia
गुरुवार, 6 फ़रवरी 2020 (21:57 IST)
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिल्ली चुनाव प्रचार के दौरान उनके एक बयान के लिए गुरुवार को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
 
दिल्ली के शाहीन बाग़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ जारी प्रदर्शनों को लेकर योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शाहीन बाग में बिरयानी खिला रहे हैं।
 
योगी आदित्यनाथ को भेजे गए पत्र में चुनाव आयोग ने कहा है कि प्रथमदृष्टया वो आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते पाए गए हैं। आयोग ने उन्हें अपना पक्ष रखने के लिए एक अवसर दिया है जो वे 7 फरवरी 2020, शाम 5 बजे तक दे सकते हैं।
 
दिल्ली के बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में दिए एक भाषण में योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल और कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि वो बांटने वाली ताकतों का समर्थन कर रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ट्रंप-पुतिन की मुलाकात से भारत को कितना फायदा और कितना नुकसान

कितनी खतरनाक है पाकिस्तान की खूनी टुकड़ी BAT

भारत की पाकिस्तान को खुली चेतावनी, सुधर जाओ नहीं तो भुगतोगे

बिहार में SIR विवाद के बीच SC का निर्देश, वोटर लिस्ट से हटाए गए 65 लाख लोगों के नाम सार्वजनिक करे चुनाव आयोग

सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह के KBC 17 में जाने पर हुआ विवाद, पूर्व विंग कमांडर से लेकर विपक्ष तक ने उठाए सवाल

सभी देखें

नवीनतम

अमित शाह के उम्मीदवार बालियान पर क्यों भारी पड़े भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूड़ी?

Independence Day 2025 Live:PM मोदी लालकिले की प्राचीर से 12वीं बार फहराएंगे तिरंगा

सपा विधायक पूजा पाल पार्टी से बर्खास्‍त, मुख्यमंत्री योगी की तारीफ पड़ी भारी

भोपाल की बड़ी झील को और विकसित किया जाएगा : मुख्यमंत्री मोहन यादव

SIR पर SC के फैसले पर बोले तेजस्वी यादव- यह पूरे विपक्ष की जीत

अगला लेख