भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने केजरीवाल को दी चुनौती, योजनाएं लागू करके दिखाएं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
मंगलवार, 31 दिसंबर 2024 (16:37 IST)
Bansuri Swaraj challenges Kejriwal: भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज (Bansuri Swaraj) ने आम आदमी पार्टी (Aap) के संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) द्वारा घोषित 'पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना' को आगामी विधानसभा चुनावों से पहले 'तुष्टिकरण' का कदम बताते हुए इसकी आलोचना की।ALSO READ: Delhi Elections : दिल्ली में पुजारी-ग्रंथी योजना, जानिए कौनसे राज्य पुजारी-इमामों को कितनी देते हैं सैलरी
 
 
यह कहा बांसुरी ने : एक संवाददाता सम्मेलन में नई दिल्ली की सांसद बांसुरी ने केजरीवाल को 'महिला सम्मान योजना' सहित उनके द्वारा घोषित योजनाओं को लागू करने की चुनौती दी और कहा कि फिलहाल कोई आदर्श आचार संहिता लागू नहीं है।ALSO READ: वोटर लिस्ट से नाम हटाने के कितने मिले आवेदन, दिल्ली CEO कार्यालय ने जारी किए आंकड़े
 
केजरीवाल ने सोमवार को फरवरी में 'आप' के सत्ता में लौटने के बाद सभी हिन्दू मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों के लिए 18,000 रुपए मासिक मानदेय की घोषणा की थी।
 
बांसुरी का केजरीवाल पर आरोप : बांसुरी ने कहा कि आप सरकार फंड की कमी के कारण महीनों से मस्जिदों के इमामों को 18,000 रुपए का भुगतान नहीं कर पाई है और फिर भी केजरीवाल चुनाव से ठीक पहले पुजारियों और ग्रंथियों को खुश करने की कोशिश कर रहे हैं।ALSO READ: दिल्ली चुनाव : वोटर्स पर भाजपा और AAP में क्यों मचा घमासान?
 
पिछले 10 वर्षों में पुजारियों और ग्रंथियों को मानदेय क्यों नहीं दिया गया? : उन्होंने सवाल किया कि पिछले 10 वर्षों में पुजारियों और ग्रंथियों को कोई मानदेय क्यों नहीं दिया गया? उन्होंने आरोप लगाया कि अब चुनाव के समय वह उन्हें 'छल' के तरीके से मानदेय देने का वादा कर रहे हैं।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन