BJP ने साधा आप सरकार पर निशाना, वित्तीय कुप्रबंधन और बढ़ते कर्ज का लगाया आरोप

केजरीवाल को 'सुपर सीएम' कहकर किया कटाक्ष

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 4 जनवरी 2025 (15:32 IST)
BJP targeted AAP : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Narendra Modi) द्वारा दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार को राष्ट्रीय राजधानी के लिए आपदा करार दिए जाने के 1 दिन बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शनिवार को कहा कि वह प्रतिदिन इस बात को उजागर करेगी कि दिल्ली सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में क्या संकट पैदा किए हैं और इसकी शुरुआत कथित वित्तीय कुप्रबंधन से की गई है।ALSO READ: दिल्ली के अशोक विहार में नरेन्द्र मोदी को याद आया आपातकाल
 
दिल्ली का बजट अधिशेष घाटे में : भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि दिल्ली को वित्तीय स्थिति के मामले में बेहतर राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से एक माना जाता था, लेकिन आप के शासनकाल में बजट के घाटे में जाने की आशंका है। उन्होंने कहा कि 2015-16 में दिल्ली का बजट अधिशेष 1.56 प्रतिशत था, जो तब से लगातार घट रहा है और अब घाटे में चला गया है।ALSO READ: नई दिल्ली सीट पर रोचक हुई जंग, केजरीवाल के मुकाबले भाजपा ने प्रवेश वर्मा को उतारा, कांग्रेस से संदीप दीक्षित
 
त्रिवेदी ने दावा किया कि दिल्ली सरकार अधिक से अधिक कर्ज लेने की कोशिश कर रही है और अब उसने राष्ट्रीय लघु बचत कोष से 10,000 करोड़ रुपए का कर्ज लेने का प्रस्ताव किया है।
 
केजरीवाल पर लूटपाट और खजाना खाली करने का आरोप : भाजपा प्रवक्ता ने बताया कि केंद्र द्वारा दिल्ली को दी जाने वाली अनुदान सहायता भी 3 गुना बढ़कर सकल घरेलू उत्पाद का 1.53 प्रतिशत हो गई है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर लूटपाट और खजाना खाली करने का रिकॉर्ड बनाने का आरोप लगाया।राजस्व संग्रह घटा : त्रिवेदी ने कहा कि आप के 10 साल के शासन के दौरान शहर का राजस्व संग्रह सकल घरेलू उत्पाद के 5.4 प्रतिशत से गिरकर 3.9 प्रतिशत रह गया है जबकि राष्ट्रीय औसत 6.27 प्रतिशत है।
 
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि आप पूरी तरह वित्तीय अनियमितताओं और करदाताओं के अंशदान से प्राप्त राजस्व के कुप्रबंधन में लिप्त है। उन्होंने दावा किया कि आप शासित पंजाब में भी हालात खराब हैं।ALSO READ: पीएम मोदी बोले, आप आपदा बनकर दिल्ली पर टूट पड़ी, बताया कितना नुकसान पहुंचाया?
 
त्रिवेदी ने कहा कि आप ने शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में बहुत बड़ी राशि खर्च करने का दावा किया है, लेकिन इससे सामने आने वाले नतीजे सवालों के घेरे में है। उन्होंने कहा कि यदि आप दोबारा सत्ता में आती है, तो पैसा नहीं बचेगा। उन्होंने कहा कि यदि भाजपा सरकार सत्ता में आती है तो उसके लिए चुनौती यह होगी कि वह केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी के शासन से हुए नुकसान की भरपाई कैसे करेगी।
 
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने घरेलू उपयोग के लिए सौर ऊर्जा की रूपरेखा तैयार करके दिखाया है कि बिजली कैसे उपलब्ध कराई जाती है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि इससे पर्यावरण को भी कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने यह भी विश्वास व्यक्त किया कि मतदाता दिल्ली को इस आपदा से छुटकारा दिलाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।
 
केजरीवाल ने अगले महीने होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के चेहरे पर सवाल उठाया था। त्रिवेदी ने इस मुद्दे पर केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा कि यह हास्यास्पद और विचित्र बात है कि आप के पास आतिशी के रूप में एक मुख्यमंत्री है, जो आगामी चुनाव में मुख्यमंत्री पद के लिए पार्टी का चेहरा नहीं हैं।
 
उन्होंने केजरीवाल को 'सुपर सीएम' कहकर कटाक्ष करते हुए कहा कि लोग इतने समझदार हैं कि वे जानते हैं कि आप का चेहरा क्या है और उसका मुखौटा क्या है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

India Pakistan Attack News : भारत के हमलों से डरकर बंकर में छिपे पाकिस्तान के PM शहबाज शरीफ

क्या है भारत का S-400 डिफेंस सिस्टम, जिसने पाकिस्तान के मिसाइल हमलों को किया नाकाम

या खुदा आज बचा लो, फूट-फूटकर रोने लगा सांसद, Pakistan में Operation Sindoor का खौफ

India Attacks On Pakistan : राजस्थान में जिंदा पकड़ा गया पाकिस्तानी JF-17 का पायलट

पाकिस्तान ने जम्मू को बनाया निशाना, मिसाइलों और ड्रोनों से किया हमला, भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन