जनता को मोदी का राजमहल क्यों नहीं दिखाते? शीशमहल पर AAP का पलटवार

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (12:01 IST)
Delhi elections 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव के एलान के बाद सीएम हाउस पर दिल्ली की सियासत गरमा गई है। पीडब्ल्यूडी ने मंगलवार को आतिशी को दिया आवंटन रद्द कर दिया था। आज आप नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने सीएम आवास के बाहर धरना दिया। वे बंगले में जाना चाहते थे मगर पुलिस ने उन्हें रोक दिया। इधर भाजपा ने भी पोस्टर के जरिए शीशमहल पर सवाल उठाए। बहरहाल यह चुनाव राजमहल बनाम शीशमहल होता नजर आ रहा है। ALSO READ: क्या आतिशी की सीट पर उम्मीदवार बदलेगी भाजपा, विवादित बयान ने बढ़ाई रमेश बिधूड़ी की मुश्किल?
 
सीएम हाउस के बाहर धरने पर बैठे आप नेताओं ने सवाल किया कि हमें अंदर जाने से क्यों रोका जा रहा है? 2 लोगों को रोकने के लिए इतने पुलिस कर्मी क्यों तैनात किए गए हैं?
 
इससे पहले संजय सिंह ने कहा कि बीजेपी वाले बेवकूफी भरी बातें क्यों करते हैं, जिससे वो हंसी के पात्र बनते हैं। प्रवेश वर्मा, रमेश बिधूड़ी सांसद ना होते हुए भी सांसद आवास में रहते हैं, उन पर कोई नियम लागू नहीं होता?
 
कैसा है मोदी का राजमहल : आप ने एक ट्वीट कर दावा किया कि जनता को मोदी का राजमहल भी दिखाया जाए। साथ ही में एक पोस्टर शेयर कर दावा किया गया है कि इसकी कुल लागत 2700 करोड़ है। इसमें 200 करोड़ का झूमर, 300 करोड़ का कालीन, 6700 जोड़ी जूते और 5000 सूट हैं। पार्टी ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री के पास 10-10 लाख रुपए के पेन हैं। पार्टी ने सवाल किया कि क्या भाजपा में पीएम मोदी का राजमहल दिखाने की हिम्मत है? 
<

जनता को दिखाया जाए, मोदी का राजमहल‼️ pic.twitter.com/xnckg77IaF

— AAP (@AamAadmiParty) January 8, 2025 >
भाजपा दिखा रही है शीशमहल : बीच भाजपा ने एक वीडियो जारी कर सवाल किया कि क्या आपने केजरीवाल के भ्रष्‍टाचार का शीशमहल देखा है? अगर नहीं देखा है तो आइए आज आपको दिखाते हैं शीशमहल के अंदर के दुर्लभ दृश्य। झूठ और झांसा देकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल ने राजनीति में आने पर कहा था कि बंगला नहीं लूंगा, दो कमरों के मकान में रहूंगा। एफिडेविट बंटवाया था। उसी महाठग ने सत्ता में आते ही लूट का अड्डा शीशमहल बनवाया। पार्टी ने आप और केजरीवाल से कई सवाल भी किए हैं। 
<

क्या आपने अरविंद केजरीवाल जी के भ्रष्टाचार का शीशमहल देखा है?

अगर नहीं देखा है तो आइये आज आपको दिखाते है शीशमहल के अंदर के दुर्लभ दृश्य

और कुछ सवाल भी हैं केजरीवाल जी से :

झूठ और झांसा देकर सत्ता हासिल करने वाले केजरीवाल ने राजनीति में आने पर कहा था कि बंगला नहीं… pic.twitter.com/q0FXXwyvvf

— BJP Delhi (@BJP4Delhi) January 8, 2025 >
उल्लेखनीय है चुनाव आयोग ने दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। राष्‍ट्रीय राजधानी में एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा। वोटों की गिनती 8 फरवरी को होगी। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी