Delhi Assembly Elections 2025 : दिल्ली चुनाव में गाल, बाप और आंसू, आतिशी बोलीं- मेरे 80 साल के पिता को गालियां दीं

Webdunia
सोमवार, 6 जनवरी 2025 (17:02 IST)
ramesh bidhuri controversy delhi cm atishi marlenabjp aap : भाजपा नेता रमेश बिधूड़ी के बयानों ने दिल्ली की सियासत को गर्मा दिया है। पहले उन्होंने प्रियंका गांधी के गालों को लेकर बयान दिया और फिर मुख्यमंत्री आतिशी के सरनेम और पिता को लेकर टिप्पणी की। बिधूड़ी के बयान के बाद अब आतिशी के आंसू निकल आए हैं। बिधूड़ी के बयान का जवाब देते हुए रो पड़ीं। भाजपा ने कालकाजी से आतिशी के खिलाफ बिधूड़ी को ही टिकट दिया है।
ALSO READ: delhi election 2025 : प्रियंका और आतिशी पर रमेश बिधूड़ी के बयान से गर्माई दिल्ली की सियासत, AAP ने BJP को बताया महिला विरोधी
क्या बोला था बिधूड़ी ने :  परिवर्तन रैली में दिया था बयान : भाजपा की ‘परिवर्तन रैली’ को संबोधित करते हुए बिधूड़ी ने कहा था कि आतिशी ने अपना सरनेम बदलकर मार्लेना से ‘सिंह’ कर लिया है। उन्होंने कहा कि कालकाजी सीट से मौजूदा विधायक आतिशी ने कुछ समय पहले अपना सरनेम हटा दिया था।
<

#WATCH | Delhi CM Atishi breaks down while speaking about BJP leader Ramesh Bidhuri's reported objectionable statement regarding her. pic.twitter.com/CkKRbGMyaL

— ANI (@ANI) January 6, 2025 >बिधूड़ी ने आरोप लगाया था कि वह मार्लेना से सिंह बन गईं, उन्होंने नाम बदल लिया। केजरीवाल ने अपने बच्चों की कसम खाकर कहा था कि भ्रष्ट कांग्रेस के साथ नहीं जाऊंगा (और अब) मार्लेना ने अपना बाप बदल लिया। पहले वे मार्लेना थीं, अब वे सिंह बन गई हैं। यह उनका चरित्र है।इससे पहले एक सभा में कहा था कि वे दिल्ली की सड़कों को प्रियंका के गालों की तरह बना देंगे। 

async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >
बुजुर्ग को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं : आतिशी प्रेस कॉन्फेंस की। उन्होंने रोते हुए कहा कि रमेश बिधूड़ी मेरे 80 साल के पिता को गाली दे रहे हैं। क्या आप चुनाव के लिए इतनी गंदी राजनीति करेंगे। मैंने कभी नहीं सोचा था कि इस देश की राजनीति इतनी गिर सकती है।  रमेश बिधूड़ी अब ऐसी स्थिति में पहुंच गए हैं कि एक बुजुर्ग व्यक्ति को गालियां देकर वोट मांग रहे हैं।
मैं रमेश बिधूड़ी से कहना चाहती हूं, मेरे पिता पूरी जिंदगी शिक्षक रहे हैं। उन्होंने हजारों गरीब बच्चों को पढ़ाया है। अब उनकी उम्र 80 साल हो चुकी है और वे इतनी गंभीर स्थिति में हैं कि बिना सहारे चल भी नहीं सकते।  इनपुट एजेंसियां Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

मोदी के बाद कौन? दिल्ली में बंद कमरों में हो रही मैराथन मीटिंग्स ने मचाया सियासी तूफान!

सैनिक वर्दी में आए थे आतंकी, नाम और धर्म पूछकर पर्यटकों को मौत के घाट उतारा, पढ़िए कैसे रची थी पूरी साजिश

एक जोड़ी चप्पल लौटाना पड़ा महंगा, 99 हजार की ऑनलाइन ठगी का हो गए शिकार

आतंकियों ने धर्म पूछा, और मार दी गोली, नवविवाहिता पत्नी के नहीं थम रहे आंसू

मराठवाड़ा में किसानों की आत्‍महत्‍या का आंकड़ा हैरान कर देगा, 3 महीनों में इतने किसानों ने दी जान

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन