बीजेपी ने बताया शीश महल को केजरीवाल की विलासिता का स्मारक, जमकर साधा निशाना

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 8 जनवरी 2025 (16:23 IST)
Sheesh Mahal: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने बुधवार को कथित शीश महल (Sheesh Mahal) को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की विलासिता का स्मारक करार दिया और कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेताओं की ओर से उस आवास पर मीडिया को ले जाने की कोशिश न सिर्फ वहां जबरन प्रवेश करने का प्रयास था बल्कि एक गैर जिम्मेदारी और अराजकता का प्रदर्शन भी था।
 
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि उनका आचरण राजनीतिक शिष्टाचार और नैतिकता को ध्वस्त किए जाने का एक उदाहरण भी है। आप के नेता संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज ने बुधवार को मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया था। हालांकि, उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री के आवास में प्रवेश करने से रोक दिया गया।ALSO READ: भाजपा का केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन, शीशमहल में करदाताओं के पैसे के दुरुपयोग का आरोप
 
भाजपा द्वारा शीश महल के मुद्दे पर तंज किए जाने के जवाब में आप ने मीडिया को मुख्यमंत्री आवास का दौरा कराने के लिए आमंत्रित किया था। पुलिस ने आप नेताओं को परिसर में जाने से रोकने के लिए 6, फ्लैगस्टाफ रोड बंगले के सामने अवरोधक लगा दिए और जवानों को तैनात किया है।
 
त्रिवेदी ने यहां भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए सिंह और भारद्वाज पर ऐसी शर्मनाक हरकत करने के लिए निशाना साधा और कहा कि वे कितनी भी कोशिश कर लें लेकिन केजरीवाल के शीश महल के निर्माण में भ्रष्टाचार के घृणित प्रदर्शन से बच नहीं सकते।
 
उन्होंने कहा कि वे जितना भी प्रयास कर लें परंतु शीश महल, जो केजरीवाल की विलासिता का स्मारक है... उन्हें बचा नहीं सकते। दिल्ली की जनता को लूट कर इस शीश महल में अनेक प्रकार के सुख-भोग की वस्तुओं का संग्रहालय बनाया गया। इस हकीकत से वह बच नहीं सकते।ALSO READ: दिल्ली का CM हाउस शीशमहल सील, मुख्यमंत्री आतिशी का सामान बाहर निकाला
 
त्रिवेदी ने कहा कि उन्होंने जबरन पूर्व मुख्यमंत्री के आवास में घुसने की कोशिश की। आप नेताओं ने आज जो किया वह उनके गैर जिम्मेदाराना, उन्मादी और अराजक व्यवहार का स्पष्ट उदाहरण है। भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव में संभावित हार की बौखलाहट में यह सब किया गया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपनी पराजय दीवार पर लिखी इबारत की तरह साफ दिख रही है।
 
त्रिवेदी ने दावा किया कि केजरीवाल के शीश महल में भ्रष्टाचार के घृणित और वीभत्स प्रदर्शन से दिल्ली के लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं और वे विधानसभा चुनावों में आप को उचित जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा पूरी तरह से प्रतिबद्ध है कि उनके इस भ्रष्टाचार के स्मारक को पूरी तरह जनता के सामने स्पष्ट करेंगे। उनके किसी भी प्रकार के छल और प्रपंच को कामयाब नहीं होने देंगे। दिल्ली की जनता के साथ जो भ्रष्टाचार हुआ है, उसे उजागर करेंगे।
 
उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि दिल्ली की प्रबुद्ध जनता ने उनके चेहरे पर लगा हुआ मुखौटा पूरी तरीके से उतरा हुआ देख लिया है। अब इन चुनाव में जनता इनको उपयुक्त और करारा जवाब देगी। त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि अपने प्रदर्शन के दौरान आप नेताओं ने सरकारी कर्मचारियों से भी दुर्व्यवहार किया और इसके लिए उन्हें उनसे माफी मांगनी चाहिए।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

stampede : बेंगलुरु में भगदड़ की घटना में 11 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख, खरगे बोले- हादसा दुर्भाग्यपूर्ण

क्या आपका 500 रुपए का नोट नकली तो नहीं? इस तरह पहचानें Fake currency

Stampede : चिन्नास्वामी स्टेडियम में अंदर RCB का जश्न, बाहर लोगों की भगदड़, फोटो खिंचवाने में लगे थे कांग्रेस नेता, BJP ने लगाया आरोप

यादव के बेटे तेज प्रताप के 'जयचंद' जिक्र का क्या है मतलब, जानें क्यों गद्दारों को कहा जाता है 'जयचंद'

राहुल गांधी का लंगड़े घोड़े वाला बयान कमलनाथ, दिग्विजय की सियासत से रिटायरमेंट का संकेत?

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा