दिल्ली चुनावों के बीच CM भगवंत मान के घर EC का छापा, क्या बोलीं आतिशी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 30 जनवरी 2025 (18:10 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव की बढ़ी सरगर्मियों के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) ने बड़ा दावा किया है। आप के इस दावे ने सनसनी मच गई है। दिल्ली सीएम आतिशी ने दावा किया है कि पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर पर रेड की हुई है। पंजाब सीएम भगवंत मान के दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर यह रेड की कार्रवाई दिल्ली पुलिस ने की है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के सरकारी आवास कपूरथला हाउस के बाहर कड़ी सुरक्षा की गई।
ALSO READ: कुंभ में भगदड़, PM मोदी और CM योगी को देना चाहिए पद से इस्तीफा
दिल्ली में प्रचार कर रहे हैं मान : आम आदमी पार्टी ने यह दावा उस समय किया है, जब सीएम भगवंत मान इन दिनों पार्टी प्रत्‍याशियों के लिए दिल्‍ली में चुनाव प्रचार कर रहे हैं। आतिशी के इस दावे पर दिल्ली पुलिस का बयान भी सामने आया है। दिल्ली पुलिस की तरफ से कहा गया है कि दिल्ली पुलिस की तरफ से ऐसी कोई रेड नहीं की गई है। छापे की कार्रवाई करने रिटर्निंग अफसर की टीम पहुंची है। दिल्ली पुलिस सिर्फ सहयोग के लिए पहुंची है।  
<

दिल्ली पुलिस @BhagwantMann जी के दिल्ली के घर पर रेड करने पहुँच गई है।

भाजपा वाले दिन दहाड़े पैसे, जूते, चद्दर बांट रहे हैं- वो नहीं दिखता। बल्कि एक चुने हुए मुख्यमंत्री के निवास पर रेड करने पहुँच जाते हैं।

वाह री भाजपा! दिल्ली वाले 5 तारीख़ को जवाब देंगे!

— Atishi (@AtishiAAP) January 30, 2025 >
क्या बोले अधिकारी : रिटर्निंग ऑफिसर ओपी पांडे ने कहा कि cVIGIL ऐप से शिकायत मिली है कि कपूरथला हाउस से धन वितरण किया जा रहा है। यहां जांच के लिए हमारी फ्लाइंग स्क्वायड टीम आई थी और अब हम आए हैं... हम परिसर में प्रवेश की अनुमति का इंतजार कर रहे हैं।
<

आज दिल्ली पुलिस के साथ चुनाव आयोग की टीम दिल्ली में मेरे घर कपूरथला हाउस रेड करने पहुँची है। दिल्ली के अंदर भाजपा वाले खुले आम पैसे बाँट रहे हैं पर दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग को कुछ नहीं दिख रहा है। इस सब पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही।

<

एक तरिके से दिल्ली पुलिस और चुनाव आयोग भाजपा…

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) January 30, 2025 async src="https://platform.twitter.com/widgets.js" charset="utf-8"> >आम आदमी पार्टी ने शेयर किया वीडियो :
AAP ने एक वीडियो शेयर कर आरोप लगाया- बिजवासन सीट से भाजपा उम्मीदवार कैलाश गहलोत अपने चुनाव ऑफिस में लोगों को पैसे बांट रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार के कार्यालय में खुलेआम लाखों रुपए वोट खरीदने के लिये गिने जा रहे हैं। पुलिस और चुनाव आयोग में हिम्मत है तो गृह मंत्री अमित शाह के घर पर रेड करें।
Show comments

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी