Delhi Elections 2025 : जीत के बाद आतिशी का जश्न, जमकर किया डांस, सामने आया Video

दिल्ली की कालकाजी विधानसभा सीट से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार और सीएम आतिशी ने जीत हासिल की। आतिशी ने अपने समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ जीत का जश्न मनाया।

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (21:40 IST)
Delhi Assembly Election Results 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आम आदमी पार्टी को तगड़ा झटका लगा है। आप को 22 सीटों पर जीत मिली। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सहित कई मंत्री और वरिष्ठ नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन आतिशी अपनी कालकाजी सीट बचाने में सफल रहीं। कालकाजी से जीत हासिल करने के बाद आतिशी का जश्न मनाते हुए एक वीडियो सामने आया है।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी एवं तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे
आतिशी कालकाजी में विजयी हुईं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया। आप की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी की जीत पार्टी की सफलता की कुछ कहानियों में से एक है।
<

#WATCH | #DelhiElectionResults | AAP winning candidate from Kalkaji Vidhan Sabha and outgoing CM Atishi dances and celebrates her victory with the supporters and party workers. pic.twitter.com/nGbItW5nM7

— ANI (@ANI) February 8, 2025 >
बाबरपुर में राय ने भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18,994 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। आप के खराब प्रदर्शन के बावजूद निवर्तमान सरकार में पर्यावरण मंत्री राय अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
सुल्तानपुर माजरा में अहलावत ने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17,126 मतों से हराकर जीत हासिल की। ​​पिछली आप सरकार में मंत्री रहे अहलावत ने इस आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। यह उन कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हुसैन ने आप के प्रमुख चेहरों में सबसे अधिक अंतर से बल्लीमारान से जीत हासिल की। हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी को 29,823 मतों से हराया।
 
नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 मतों से हराया, उन्हें आप सुप्रीमो के 25,999 मतों के मुकाबले 30,088 वोट मिले। जंगपुरा में, सिसोदिया भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से सिर्फ 675 मतों से हार गए, जबकि मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय ने 3,188 मतों से हराया।
 
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में से 47 सीटें जीत चुकी भाजपा 26 साल से ज़्यादा समय के बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी करने वाली है, जबकि आप को बड़ा झटका लगा है जो 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का दिल्ली में लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुला। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

गृहमंत्री अमित शाह का तंज, अखिलेश ने हाथ जोड़े, डिंपल यादव भी मुस्कुराईं

AI से खत्म हो सकता है पानी, खौफनाक सच से क्यों अनजान हैं यूजर्स

UPI फिर हुआ डाउन, हफ्ते में दूसरी बार यूजर्स हुए परेशान, क्या बोला NPCI

Rajasthan : जयपुर सीरियल ब्लास्ट मामला, 11वां फरार आरोपी फिरोज गिरफ्तार

क्या थी रतन टाटा की आखिरी इच्छा, कैसे होगा 3800 करोड़ की संपत्ति का बंटवारा, किसे क्या मिलेगा?

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन