क्या दिल्ली चुनाव में हार सकते हैं केजरीवाल, मनीष सिसोदिया की सीट पर भाजपा मजबूत?

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शुक्रवार, 7 फ़रवरी 2025 (11:01 IST)
Delhi Elections Exit Poll Result : दिल्ली विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अब सभी को चुनाव परिणामों का इंतजार  है। इस बीच एक एग्जिट पोल ने दावा किया है कि अरविंद केजरीवाल की नई दिल्ली विधानसभा सीट और मनीष सिसोदिया की जंगपुरा विधानसभा सीट पर भाजपा मजबूत नजर आ रही है।  ALSO READ: एग्जिट पोल पर क्यों उठ रहे हैं सवाल, कितना सही था दिल्ली में पिछले 3 चुनावों में इनका अनुमान?
 
एक्सिस माय इंडिया के प्रदीप गुप्ता ने समाचार चैनल सीएनएन न्यूज 18 से बातचीत में दावा किया कि नई दिल्ली और जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा सबसे लोकप्रिय पार्टी बनकर उभर रही है। अगर मतगणना में यह बात सच हुई तो दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल चुनाव हार जाएंगे। इसी तरह पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया पर भी हार का खतरा मंडरा रहा है।
 
प्रदीप गुप्ता ने भविष्यवाणी की कि आम आदमी पार्टी कालकाजी, बाबरपुर और ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्रों में सबसे लोकप्रिय बनी हुई है। इस तरह मुख्‍यमंत्री आतिशी, गोपाल राय और सौरभ भारद्वाज को चुनाव जीतने में ज्यादा परेशानी नहीं होगी। गुप्ता ने कहा कि उनकी एजेंसी हार जीत का अनुमान नहीं लगाती बल्कि यह बताती है कि कौन सी पार्टी ज्यादा लोकप्रिय है। ALSO READ: दिल्ली चुनाव में काउटिंग से पहले Operation Lotus, विधायकों को 15-15 करोड़ का ऑफर
 
नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में केजरीवाल का मुकाबला भाजपा के प्रवेश वर्मा और कांग्रेस के संदीप दीक्षित से है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल इशारा कर रहे हैं कि यह विधानसभा क्षेत्र 2013 वाली कहानी एक बार फिर दोहरा सकता है। उस चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित को हराकर बड़ा उलटफेर किया था।
 
एक्सिस माय इंडिया को पटपड़गंज के स्थान पर जंगपुरा से चुनाव लड़ रहे मनीष सिसोदिया के मुकाबले भाजपा उम्मीदवार की स्थिति ज्यादा मजबूत नजर आ रही है। 

उल्लेखनीय है कि 14 में से 11 एग्जिट पोल में भाजपा की बंपर जीत की भविष्‍यवाणी की गई है। मात्र 2 में आम आदमी पार्टी सत्ता में लौटती दिखाई दे रही है। मात्र 1 एग्जिट पोल दिल्ली में कांटे की टक्कर बता रहा है। 
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ईरान को लेकर रूस ने अमेरिका को दी चेतावनी, पुतिन की चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से फोन पर बात, तीसरा विश्व युद्ध छिड़ने के कितने आसार

राजा रघुवंशी हत्‍याकांड में नई मिस्‍ट्री गर्ल की एंट्री, कौन है सोनम की नई राजदार, क्‍यों उलझ रही गुत्‍थी?

जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में चौंकाने वाला खुलासा, supreme court panel ने सौंपी रिपोर्ट, महाभियोग की सिफारिश

तत्काल टिकट के लिए 1 जुलाई से पहले लिंक करना होगा आधार, वरना नहीं होगी बुकिंग, जानिए कैसे करें

Tej Pratap Yadav का X पर पोस्ट- शुरुआत तुमने की, अंत मैं करूंगा, किसकी ओर इशारा

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी