दिल्ली में अरविंद केजरीवाल की कार पर हमला, चुनाव प्रचार के दौरान फेंके पत्थर

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 18 जनवरी 2025 (20:16 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) ने शनिवार को आरोप लगाया कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल की कार पर पत्थर फेंके गए। एक आप नेता ने कहा, नई दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने निर्वाचन क्षेत्र में प्रचार के दौरान केजरीवाल पर हमला किया। इस घटना के कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल वाहन में बैठे हैं और एक व्यक्ति काला कपड़ा दिखा रहा है तथा एक पत्थर गाड़ी की ओर उछाला गया है। 
ALSO READ: Excise Policy Scam को लेकर BJP का दावा, CAG Report ने खोली अरविंद केजरीवाल की पोल
इस बीच, पुलिस ने कहा है कि किसी ने भी केजरीवाल की कार पर पत्थर नहीं फेंका बल्कि कुछ लोग उन्हें काला झंडा दिखाने की चेष्टा कर रहे थे जिन्हें तत्काल वहां से हटा दिया गया।
ALSO READ: Delhi Election 2025 : अरविंद केजरीवाल के पास कितने करोड़ की संपत्ति? क्या है खुद की कार, पढ़ें पूरी प्रॉपर्टी का ब्योरा
इस घटना के कथित वीडियो में देखा जा सकता है कि केजरीवाल वाहन में बैठे हैं और पुलिस उनके लिए रास्ते को सुचारु बना रही है। इस वीडियो क्लिप में यह भी देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति काला कपड़ा दिखा रहा है तथा एक पत्थर गाड़ी की ओर उछाला गया है।

भाजपा प्रत्‍याशी प्रवेश वर्मा ने किया पलटवार : आम आदमी पार्टी (AAP)) ने शनिवार को आरोप लगाया कि नई दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में चुनाव प्रचार के दौरान अरविंद केजरीवाल की कार पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा के समर्थकों ने हमला किया। वहीं वर्मा ने पलटवार करते हुए आप प्रमुख केजरीवाल पर अपने वाहन से तीन लोगों को टक्कर मारने का आरोप लगाया।
 
वर्मा ने दावा किया कि तीनों पीड़ितों के पैर में चोटें आई हैं। भाजपा नेता ने कहा कि वह केजरीवाल के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराएंगे। इस घटना को लेकर पांच फरवरी को होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले दिल्ली में सत्तारूढ़ आप और भाजपा के बीच राजनीतिक वाकयुद्ध शुरू हो गया है। (इनपुट भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Gold Record High: सोने की कीमत में धुआंधार तेजी, 1650 रुपए उछलकर 1 लाख के करीब पहुंचा, अब कितने हो गए दाम?

National Herald case : चिदंबरम ने सोनिया गांधी और राहुल का किया बचाव, बोले- इस राजनीतिक हमले को कांग्रेस करेगी नाकाम

UP में 8 साल से 73 लैपटॉप की निगरानी कर रहे हैं 2 कांस्टेबल, दिया जा चुका है 54 लाख रुपए वेतन

क्या है Karnataka Ex DGP ओमप्रकाश हत्याकांड का सच, कौन करता था किसको टार्चर, बेरहमी से कत्ल का क्या है राज

Oppo K13 5G : 7000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, फीचर्स मचा देंगे तहलका

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन