Delhi Elections : अरविंद केजरीवाल बोले- भाजपा-कांग्रेस को गठबंधन की औपचारिक घोषणा करनी चाहिए

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 5 जनवरी 2025 (00:27 IST)
Arvind Kejriwal News : आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी को अपने गठबंधन की औपचारिक घोषणा करनी चाहिए। केजरीवाल की यह टिप्पणी ऐसे समय सामने आई है जब दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले दोनों विपक्षी दल पूर्व मुख्यमंत्री पर हमले तेज कर रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ मीडियाकर्मियों को छोड़कर लोगों ने इस पार्टी (कांग्रेस) को गंभीरता से लेना बंद कर दिया है। केजरीवाल ने आरोप लगाया, हम अपने 10 साल का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ और अगले पांच साल के लिए अपनी योजना पेश कर रहे हैं, जबकि भाजपा गाली-गलौज के अलावा कुछ नहीं दे रही है।  
 
उन्होंने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव के लिए इन दोनों दलों (भाजपा और कांग्रेस) के बीच पर्दे के पीछे गठजोड़ है। विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के दोनों सहयोगी ‘आप’ और कांग्रेस के बीच संबंध उस समय खराब हो गए थे जब दोनों दल हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए गठबंधन करने में विफल रहे थे।
ALSO READ: दिल्ली में बढ़ते अपराधों और कानून व्यवस्था को लेकर गृहमंत्री से क्या बोले अरविंद केजरीवाल
‘आप’ ने केजरीवाल को राष्ट्र-विरोधी कहने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है और गठबंधन से कांग्रेस को हटाने के लिए ‘इंडिया’ के अन्य दलों से संपर्क साधने की धमकी दी है। इससे पहले शनिवार को कुछ महिलाओं ने केजरीवाल के फिरोजशाह रोड स्थित आवास के बाहर प्रदर्शन किया और पंजाब में 1,000 रुपए मासिक मानदेय देने की मांग की। पंजाब में भी आम आदमी पार्टी की सरकार है।
 
केजरीवाल ने दावा किया कि प्रदर्शनकारी महिलाएं कांग्रेस और भाजपा से जुड़ी हैं। उन्होंने कहा, ये महिलाएं कांग्रेस और भाजपा की हैं, पंजाब की नहीं। पंजाब की सभी महिलाएं ‘आप’ के साथ खड़ी हैं। वे हम पर भरोसा करती हैं। उन्होंने कहा, कांग्रेस और भाजपा को आधिकारिक तौर पर घोषणा करनी चाहिए कि वे ‘आप’ के खिलाफ गठबंधन में चुनाव लड़ रहे हैं।
ALSO READ: Delhi Election 2025 : RSS का छोटा रिचार्ज हैं अरविंद केजरीवाल, दिल्ली के रण में उतरी असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM
केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी के पास मुख्यमंत्री पद का कोई चेहरा या एजेंडा नहीं है और इसके नेता कोई उपलब्धि नहीं होने के कारण उन्हें (केजरीवाल को) गाली देकर दिल्ली चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब दिल्ली की जनता तय करेगी कि उन्हें काम करने वाले लोग चाहिए या फिर गाली देने वाले।
ALSO READ: Delhi : महिलाओं को जल्द मिलेंगे 1000 प्रतिमाह, अरविंद केजरीवाल बोले कर रहा हूं प्रबंध
केजरीवाल ने आरोप लगाया, हम अपने 10 साल का ‘ट्रैक रिकॉर्ड’ और अगले पांच साल के लिए अपनी योजना पेश कर रहे हैं, जबकि भाजपा गाली-गलौज के अलावा कुछ नहीं दे रही है। दिल्ली की 70 सदस्‍यीय विधानसभा के लिए चुनाव अगले महीने होने हैं। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Israel-Iran Conflict : इजराइल-ईरान में क्यों है तनाव, भयंकर युद्ध हुआ तो भारत पर क्या होगा असर

एयर इंडिया विमान हादसे का क्या कनेक्शन है जगन्नाथ मंदिर और अच्युतानंद महाराज की गादी से

विमान हादसे में तुर्की का तो हाथ नहीं? बाबा रामदेव के बयान से सनसनी

इंसानी गलती या टेक्नीकल फॉल्ट, AI-171 के ब्लैक बॉक्स से सामने आएगा सच, जानिए कैसे खोलते हैं हादसे का राज

डोनाल्ड ट्रंप बोले- ईरान के पास बातचीत का दूसरा मौका, परमाणु समझौता कर तबाही को बचा लो

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी