Arvinder Singh Lovely : अरविंदर सिंह लवली की प्रोफाइल, 4 बार कांग्रेस से जीते, क्या भाजपा से मिलेगी जीत

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Arvinder Singh Lovely hindi Profile : दिल्ली के पूर्वी क्षेत्र में आने वाली गांधी नगर विधानसभा सीट पर अरविंदर सिंह लवली एक बार फिर मैदान में हैं। लवली यहां पर लगातार 4 चुनाव में विजयी रहे थे। लवली पहले कांग्रेस में थे, अब भारतीय जनता पार्टी में आ गए हैं। गांधी नगर सीट से वे भाजपा के टिकट पर अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। अरविंदर सिंह लवली दिल्ली की शीला दीक्षित सरकार में शहरी विकास और राजस्व, शिक्षा, परिवहन, पर्यटन, भाषा, गुरुद्वारा चुनाव, स्थानीय निकाय और गुरुद्वारा प्रशासन मंत्री भी रह चुके हैं। लवली ने 4 मई 2024 को फिर से कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया और भाजपा में शामिल हो गए।  
ALSO READ: Ravinder Singh Negi : रविंदर सिंह नेगी की प्रोफाइल, PM मोदी ने छुए पैर, क्या पटपड़गंज में फहरा पाएंगे BJP की विजयी पताका
राजनीतिक करियर : दिल्ली विश्वविद्यालय के एसजीटीबी खालसा कॉलेज से राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई के दौरान वे कॉलेज के छात्र संघ के लिए चुने गए और विभिन्न सामाजिक और शैक्षणिक संगठनों के साथ सक्रिय रूप से जुड़े रहे। वे दिल्ली के भीमराव अंबेडकर कॉलेज के अध्यक्ष भी बने। 1990 में उन्हें दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस का महासचिव चुना गया और फिर 1992 से 1996 के बीच उन्होंने नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के महासचिव के रूप में कार्य किया। उन्होंने 2013 से 2015 तक और फिर 2023 से 2024 तक दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी (दिल्ली पीसीसी) के अध्यक्ष का पद संभाला।  
 
लोकसभा में गौतम गंभीर से मिली हार : अरविंदर सिंह लवली 2019 में पूर्वी दिल्ली सीट पर कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार थे, लेकिन उन्हें इस सीट पर भाजपा के गौतम गंभीर से हार का सामना करना पड़ा था। 2017 में वे थोड़े समय के लिए बीजेपी में चले गए थे, लेकिन विचारधारा के सवाल पर मतभेद का हवाला देकर वो कांग्रेस में लौट आए थे। 
ALSO READ: Ravinder Singh Negi : रविंदर सिंह नेगी की प्रोफाइल, PM मोदी ने छुए पैर, क्या पटपड़गंज में फहरा पाएंगे BJP की विजयी पताका
लगातार बदला पाला : अरविंदर सिंह लवली ने 2 बार कांग्रेस को छोड़ा। कांग्रेस के टिकट पर लगातार 4 चुनाव में जीत हासिल करने वाले लवली ने पार्टी छोड़ दी और 2017 में बीजेपी में शामिल हो गए। हालांकि वे ज्यादा समय तक भाजपा में नहीं रहे। अगले साल 2018 में उन्होंने भाजपा छोड़ दी और कांग्रेस में चले गए। 2023 में फिर उन्हें दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी का दूसरी बार अध्यक्ष बना दिया गया, लेकिन इस बार भी उनका मन ज्यादा देर तक पार्टी में नहीं लगा और उन्होंने कांग्रेस छोड़ दिया। लोकसभा चुनाव के दौरान 4 मई 2024 को फिर से बीजेपी में शामिल हो गए।
ALSO READ: Kailash Gahlot : कैलाश गहलोत की प्रोफाइल, AAP का छोड़ा साथ, बिजवासन में आप से ही मुकाबला
जन्म और शिक्षा : अरविंदर सिंह लवली का जन्म 11 दिसंबर 1968 को दिल्ली के गांधीनगर में हुआ था। उनकी शादी गुरवीन कौर से हुई और उनके दो बेटे परमिंदर और नवजोत सिंह हैं। परमिंदर सिंह दिल्ली उच्च न्यायालय में एक वकील हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

PoK वालों दो महीने का राशन जमा कर लो, कभी भी छिड़ सकती है भारत से जंग

पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया तो टांगें तोड़ देंगे, CM हिमंत विश्व शर्मा की चेतावनी

अब बिलावल के बदले सुर, कहा- पाकिस्तान का अतीत आतंकी संगठनों से जुड़ा

पाकिस्तानी युवती से शादी कर फंसा CRPF जवान, अब पत्नी के साथ नौकरी भी खतरे में

LoC पर भूमिगत बंकरों में लग रही हैं कक्षाएं, हमले से बचने के गुर भी सीख रहे हैं विद्यार्थी

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन