आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 20 फ़रवरी 2025 (19:25 IST)
Who is Ashish Sood : भारतीय जनता पार्टी में विभिन्न अहम जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए आगे बढ़े दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसु) के पूर्व अध्यक्ष और जनकपुरी के विधायक आशीष सूद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के मंत्रिमंडल में प्रमुख पंजाबी चेहरा हैं। इस मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को शपथ ली। आशीष सूद ने बृहस्पतिवार को अपनी माता सुशीला और पिता मदन गोपाल के नाम पर मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद को वरिष्ठ नेताओं का विश्वास प्राप्त है। सूद को आरएसएस के साथ उनके मधुर संबंध हैं।
 
जनकपुरी से पहली बार विधायक सूद अपने संगठन कौशल के लिए जाने जाते हैं। वह फिलहाल गोवा भाजपा के प्रभारी और पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के सह-प्रभारी हैं। नई मुख्यमंत्री की भांति, सूद भी दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष हैं। उन्होंने 1989 में छात्रसंघ का चुनाव जीता था और अध्यक्ष निर्वाचित हुए थे। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) में राष्ट्रीय सचिव समेत विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं।
ALSO READ: Delhi CM Rekha Gupta : रेखा गुप्ता के लिए AAP सरकार छोड़ गई बड़ी चुनौती, कैसे हासिल कर पाएंगी लक्ष्य
वह 2003 में भाजपा की युवा शाखा भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के महासचिव बने और दो साल के भीतर उसके राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बन गए। दिसंबर 2008 में सूद को दिल्ली प्रदेश भाजपा का सचिव बनाया गया और अगले साल महासचिव बनाया गया। बाद में उन्हें भाजपा की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।
 
वह अप्रैल 2012 में तत्कालीन दक्षिणी दिल्ली नगर निगम में पार्षद चुने गए। उन्होंने इस निगम में सदन के नेता के रूप में कार्य किया। सूद (58) एक व्यापारी हैं और उनके पास वाणिज्य की डिग्री है। उन्होंने 18000 से अधिक मतों के अंतर से जनकपुरी विधानसभा सीट जीती है।
ALSO READ: प्रवेश वर्मा हैं दिल्ली कैबिनेट में BJP का जाट चेहरा, केजरीवाल को हराकर किया था बड़ा उलटफेर
पार्टी के अंदरुनी सूत्रों के मुताबिक बताया जाता है कि उन्हें वरिष्ठ नेताओं का विश्वास प्राप्त है और उन्हें पहले भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी जा चुकी हैं। सूत्रों का कहना है कि आरएसएस के साथ उनके मधुर संबंध हैं। सूद ने बृहस्पतिवार को अपनी माता सुशीला और पिता मदन गोपाल के नाम पर मंत्री पद की शपथ ली। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

ऑटो ड्राइवर ने निकाला कमाई का नायाब तरीका, सुनकर उड़ जाएंगे होश, जानिए कितनी होती है इंकम

अब आसानी से मिलेगा तत्काल टिकट, 10 मिनट सिर्फ आधार OTP से कर सकेंगे बुकिंग

Mahua Moitra marries : कौन हैं पिनाकी मिश्र, जिनसे TMC की तेजतर्रार सांसद महुआ मोइत्रा ने की शादी

Russia-Ukraine war : रूस छुपकर हमला करने वाले ड्रोन पर कर रहा काम, जानें कैसे मचाते हैं दुश्मन देश में तबाही

श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, पाकिस्तान भारत के खिलाफ करता है राहुल के बयानों का इस्तेमाल

सभी देखें

नवीनतम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा