क्या दिल्ली में होंगे 2 डिप्टी CM, खत्म हुआ सस्पेंस, BJP की ओर से आया बड़ा अपडेट

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 13 फ़रवरी 2025 (21:59 IST)
BJP's statement regarding Chief Minister : दिल्ली के नए मुख्यमंत्री को लेकर भाजपा में जारी आंतरिक विचार-विमर्श के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता अंतिम फैसला लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उनके विदेश से लौटने के बाद मिल सकते हैं। इस बीच संकेत मिल रहे हैं कि पार्टी दिल्ली में कोई उपमुख्यमंत्री नहीं बनाएगी। भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। निवर्तमान आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उपमुख्यमंत्री रहे तथा आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
ALSO READ: दिल्ली हाई कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अमानतुल्लाह खान से मांगा जवाब
पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व अपने विकल्पों पर विचार कर रहा है और अंतिम निर्णय मोदी के लौटने के तुरंत बाद लिया जाएगा। मोदी इस समय अमेरिका की यात्रा पर हैं। यह पूछे जाने पर कि क्या पार्टी कोई उपमुख्यमंत्री बनाएगी, जैसा कि उसने हाल ही में राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ जैसे राज्यों में किया है, उन्होंने कहा कि इसकी संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि नया मुख्यमंत्री संभवतः विधायकों में से ही होगा।
ALSO READ: दिल्ली भाजपा की जीत में मुस्लिम मतों का मिथक
निवर्तमान आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार में मनीष सिसोदिया कई वर्षों तक उपमुख्यमंत्री रहे तथा आबकारी घोटाला मामले में गिरफ्तारी के बाद उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। 5 फरवरी को हुए चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने ‘आप’ को हराकर 26 साल बाद दिल्ली की सत्ता में वापसी की और 70 विधानसभा सीटों में से 48 पर जीत हासिल की। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

मालेगांव विस्फोट मामला : 17 साल बाद सुनवाई पूरी, 323 गवाह, 34 बयान से पलटे, NIA की अदालत ने क्या सुनाया फैसला

BJP सांसद निशिकांत दुबे ने SC पर उठाए सवाल, धार्मिक युद्ध भड़का रहा सुप्रीम कोर्ट, बंद कर देना चाहिए संसद भवन

1 साल तक नियमित बनाए शारीरिक संबंध, मैसेज ने उड़ाए होश, ब्वॉयफ्रेंड निकला भाई

Mustafabad Building Collapse : कैसे ताश के पत्तों की तरह ढह गई 20 साल पुरानी 4 मंजिला इमारत, 11 की मौत, चौंकाने वाला कारण

क्या Maharashtra में BJP पर भारी पड़ेगा हिन्दी का दांव, क्या 19 साल बाद उद्धव और राज ठाकरे फिर होंगे एकसाथ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन