CM मोहन यादव ने अरविंद केजरीवाल को बताया झूठेलाल, बोले- सीएम रहते जेल जाकर पूरी दिल्ली की इज्जत खराब की

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
गुरुवार, 23 जनवरी 2025 (23:28 IST)
Chief Minister Mohan Yadav News : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने चुनाव प्रचार के दौरान दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ‘झूठेलाल’ कहकर तंज कसा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और मंत्री कुंभ में स्वच्छ गंगा में डुबकी लगाते नजर आए लेकिन क्या केजरीवाल यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएंगे जिन्होंने यमुना को साफ-स्वच्छ करने का दावा किया था। इसी के साथ उन्होंने कहा कि पूरे देश में किसी मुख्यमंत्री के पद पर रहते जेल जाने का उदाहरण नहीं है लेकिन कुर्सी के लालच में केजरीवाल ने जेल में रहकर कई महीने सरकार चलाई। उन्होंने लाखों मतदाताओं और पूरी दिल्ली की इज्जत खराब करने का काम किया।

शिशुपाल से की केजरीवाल की तुलना
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्रीकृष्ण और शिशुपाल की कथा सुनाते हुए कहा कि जिस प्रकार कृष्ण ने उंगली उठाकर सुदर्शन चक्र चलाकर शिशुपाल का वध किया था। उसी प्रकार आप लोग भी वोटिंग के दिन अपनी उंगली से ईवीएम का बटन दबाकर केजरीवाल को सत्ता से हटाने का काम करें।

कांग्रेस, आप को बताया राहु-केतू
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस की तुलना राहु-केतू से करते हुए कहा कि इनकी वजह से दिल्ली में ग्रहण लगा हुआ है। ये दोनों एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं अब इन दोनों से पीछा छुड़ाना है। पूरी दिल्ली का सत्यानाश करने का काम इन दोनों दलों ने किया है, जबकि भाजपा नेशन फर्स्ट की भावना से काम करती है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में रोहिणी सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ. विजेन्द्र गुप्ता के लिए सभा को संबोधित किया। जनसभा में सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने पूरी दुनिया में देश का मान-सम्मान बढाया। उनके व्यक्तित्व, कृतित्व से हर भारतीय का सीना 56 इंच का हो जाता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

नई लाशें बिछाने के लिए गड़े मुर्दे उखाड़ दिए, संजय राउत का भाजपा पर निशाना

पत्नी मांगती है सेक्स के बदले 5000, प्राइवेट पार्ट पर पहुंचाई चोट

यूपी में पूर्व मंत्री की बहू की हत्‍या, बेडरूम में इस हालत में मिली लाश, आरोप में पति और ब्‍वॉयफ्रेंड हिरासत में

हम कूड़ादान नहीं हैं, जस्टिस वर्मा के तबादले पर भड़के इलाहाबाद के वकील

पेट दर्द होने पर युवक ने YouTube देखकर खुद की सर्जरी की, जानिए फिर क्या हुआ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन