Delhi Elections 2025 : आतिशी और 3 मंत्रियों ने बचा ली AAP की लाज

Webdunia
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (21:39 IST)
Delhi Assembly Election Results 2025:  दिल्ली विधानसभा चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बीच, अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सहित आम आदमी पार्टी के कई बड़े नेताओं को हार का सामना करना पड़ा, लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी एवं तीन मंत्रियों गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत के साथ पार्टी की कुछ हद तक साख कायम रखी।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे
आतिशी कालकाजी में विजयी हुईं, उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के रमेश बिधूड़ी को 3,521 मतों के अंतर से हराया। आप की प्रमुख रणनीतिकार आतिशी की जीत पार्टी की सफलता की कुछ कहानियों में से एक है।
 
बाबरपुर में राय ने भाजपा के अनिल कुमार वशिष्ठ को 18,994 मतों के अंतर से हराकर अपनी सीट बरकरार रखी। आप के खराब प्रदर्शन के बावजूद निवर्तमान सरकार में पर्यावरण मंत्री राय अपनी सीट बचाने में सफल रहे।
ALSO READ: दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार
सुल्तानपुर माजरा में अहलावत ने भाजपा के करम सिंह कर्मा को 17,126 मतों से हराकर जीत हासिल की। ​​पिछली आप सरकार में मंत्री रहे अहलावत ने इस आरक्षित निर्वाचन क्षेत्र में अपना दबदबा कायम रखा है। यह उन कुछ निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है जहां केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
 
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री हुसैन ने आप के प्रमुख चेहरों में सबसे अधिक अंतर से बल्लीमारान से जीत हासिल की। हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी को 29,823 मतों से हराया।
 
नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र में भाजपा के प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को 4,089 मतों से हराया, उन्हें आप सुप्रीमो के 25,999 मतों के मुकाबले 30,088 वोट मिले। जंगपुरा में, सिसोदिया भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से सिर्फ 675 मतों से हार गए, जबकि मंत्री सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश में भाजपा की शिखा रॉय ने 3,188 मतों से हराया।
 
दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा में से 47 सीटें जीत चुकी भाजपा 26 साल से ज़्यादा समय के बाद दिल्ली में सत्ता में वापसी करने वाली है, जबकि आप को बड़ा झटका लगा है जो 22 सीटों पर सिमट गई है। कांग्रेस का दिल्ली में लगातार तीसरी बार खाता भी नहीं खुला। इनपुट भाषा

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

ध्रुव राठी नहीं उठा रहा कॉल, दिल्ली इलेक्शन के बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़, हंस-हंस कर हो जाएंगे लोटपोट

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

सभी देखें

नवीनतम

अरविंद केजरीवाल की राजनीति में अब शायद ही कभी फूल खिलेंगे

LIVE: दिल्ली आपदा से मुक्त हुई, हम जीत का कर्ज विकास से चुकाएंगे : PM मोदी

वेबदुनिया के कार्टूनिस्ट सारंग क्षीरसागर की नजर में दिल्ली चुनाव परिणाम

Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार