आतिशी को चुनाव लड़ने के लिए चाहिए कितने पैसे, आम लोगों से मांगा चंदा

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 12 जनवरी 2025 (11:19 IST)
delhi election news : दिल्ली की मुख्यमंत्री और कालकाजी से आम आदमी पार्टी (AAP) की उम्मीदवार आतिशी ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए रविवार को चंदा अभियान शुरू किया। उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपए चाहिए। आतिशी को उम्मीद है कि लोग उनकी पार्टी की काम और ईमानदारी की राजनीति का समर्थन करेंगे।
 
आतिशी ने यहां संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए चंदे के लिए एक ऑनलाइन लिंक जारी किया और कहा कि उन्हें चुनाव लड़ने के लिए 40 लाख रुपए की जरूरत है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने कभी उद्योगपतियों से चंदा नहीं मांगा। हमेशा आम आदमी के छोटे-छोटे दान की मदद से चुनाव लड़ा है, जिससे उसे काम और ईमानदारी की राजनीति करने में मदद मिली है।
 
 
इससे पहले दिसंबर में आप के वरिष्ठ नेता और जंगपुरा से पार्टी उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने एक क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म शुरू कर प्रचार अभियान के लिए लोगों से वित्तीय मदद मांगी थी।
 
गौरतलब है कि दिल्ली की 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए एक चरण में 5 फरवरी को मतदान होगा और काउंटिग के बाद 8 फरवरी को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे।
edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Raja Raghuvanshi murder : क्या राज की दादी को पता थे सोनम के राज, सदमे में हुई मौत, पोते को बताया था निर्दोष

जनगणना कैसे की जाती है और क्या है census का महत्व? संपूर्ण जानकारी

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी