Nupur Sharma : दिल्ली में BJP की प्रचंड जीत पर क्यों ट्रेंड होने लगी नुपूर शर्मा, क्या CM की रेस में हैं शामिल

नूपुर शर्मा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी निलंबित कर दिया था।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (17:41 IST)
दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा को प्रचंड जीत मिली है। आम आदमी पार्टी की शर्मनाक हार हुई है। करीब 26 साल बाद दिल्ली में भाजपा का जलवा दिखा हैस यहां तक ​​कि पूर्व मुख्यमंत्री और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल भी अपनी सीट हार गए हैं। जीत के बाद चर्चाएं होने लगी हैं कि दिल्ली में भाजपा किसे सीएम बनाएगी। हालांकि प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे माना जा रहा है, जिन्होंने आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल को हराया है। नूपुर शर्मा भी सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। पैगम्बर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर शर्मा को भाजपा ने पार्टी निलंबित कर दिया था।
ALSO READ: अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई
सोशल मीडिया पर मांग तेज : भाजपा की जीत के साथ ही सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को मुख्यमंत्री बनाने की मांग तेज हो गई है। दिल्ली चुनाव के समय से ही सोशल मीडिया पर नूपुर शर्मा को पार्टी का हिन्दू चेहरा बनाने और उन्हें मुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही थी। ऐसे में सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि नूपुर शर्मा को लेकर भाजपा का शीर्ष नेतृत्व कोई चौंकाने वाला फैसला ले सकता है। सोशल मीडिया पर उनके समर्थक मांग कर रहे हैं कि नुपुर शर्मा को फिर से राजनीति में सक्रिय किया जाना चाहिए और अब जब पार्टी दिल्ली में सत्ता में आने वाली है तो उन्हें सीएम बनाया जाना चाहिए।
<

“You can fool all of the people some of the time, and some of the people all of the time, but you cannot fool all of the people all of the time.”#DelhiElectionResults pic.twitter.com/D52pGSlWIx

— Nupur Sharma (@NupurSharmaBJP) February 8, 2025 >
जीत पर क्या कहा नूपुर शर्मा : पार्टी की पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने भी भाजपा की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने वोट डालने के बाद स्याही लगी उंगली की तस्वीर शेयर की है। साथ ही एक्स पर शनिवार को की गई पोस्ट में लिखा है, 'आप कुछ समय के लिए सभी लोगों को बेवकूफ बना सकते हैं और कुछ लोगों को हर समय बना सकते हैं, लेकिन आप सभी लोगों को हर समय बेवकूफ नहीं बना सकते।'
 
भाजपा की टॉप प्रवक्ताओं में नाम : नूपुर शर्मा का नाम भाजपा की टॉप प्रवक्ताओं की लिस्ट में रहा है। वे 2008 में दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उन्होंने 6 साल बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन चुनाव में ABVP को जीत दिलाई थी। इसके साथ ही वे दिल्ली के साथ-साथ पूरे देश में लोकप्रिय हैं और भाजपा की प्रमुख हिंदूवादी नेता हैं।  
कई बड़े नेता हुए हारे : दिल्ली चुनाव में आप को कई बड़े झटकों का सामना करना पड़ा है। राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को नई दिल्ली, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को जंगपुरा, कैबिनेट मंत्री रहे सौरभ भारद्वाज को ग्रेटर कैलाश से और शकूर बस्ती से पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन को हार का सामना करना पड़ा है।
 
क्या था पूरा मामला : नूपुर शर्मा ने कुछ साल पहले एक टीवी इंटरव्यू में मुस्लिम धर्म की पवित्र किताब कुरान का हवाला देते हुए विवादित बयान दिया था। इसके बाद उन्हें बीजेपी से निलंबित कर दिया गया था। इसके बावजूद उनके समर्थकों का मानना ​​है कि उनकी हिंदुत्ववादी छवि भाजपा के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

दिल्ली में BJP की जीत पर एकनाथ शिंदे बोले- PM मोदी का चला जादू, झूठ की हुई हार

अहंकार ईश्वर का भोजन है, AAP की हार पर कुमार विश्वास का तंज, कहा, जिसने सिद्धियां दीं, उसे ही आंखें दिखाई

JDU नेता ललन सिंह बोले, आप और केजरीवाल को दिल्ली की जनता ने किया दंडित

केजरीवाल की करारी हार, आतिशी कैबिनेट के 4 मंत्रियों की जबरदस्त जीत

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, केजरीवाल, सिसोदिया चुनाव हारे