दिल्ली में चला मोदी का जादू, मात्र 5 रैलियों से कैसे पलटा AAP का खेल?

दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू पूरी तरह चलता नजर आ रहा है।

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (13:02 IST)
Delhi Election Results : दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब तक प्राप्त रुझानों और परिणामों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू पूरी तरह चलता नजर आ रहा है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रचार का सबसे बड़ा चेहरा खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रहे। अरविन्द केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जैसे दिग्गजों को भी चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। केजरीवाल को प्रवेश वर्मा, जबकि सिसोदिया को तरविंदर सिंह मारवाह ने शिकस्त दी। हालांकि आतिशी अपनी सीट बचाने में जैसे-तैसे सफल रहीं। ALSO READ: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी की बड़ी हार के 5 बड़े कारण?
 
दिल्ली के कुल 11 जिलों में से पीएम मोदी ने चार जिले उत्तर-पश्चिम दिल्ली, पूर्वोत्तर दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और नई दिल्ली जिले में प्रचार किया। आइये जानते हैं इन जिलों में पीएम मोदी के प्रचार कितना वृहद था...
 
पूर्वी दिल्ली : पीएम मोदी ने सबसे पहले दिल्ली विधानसभा चुनाव का बिगुल इसी क्षेत्र से फूंका था। प्रधानमंत्री ने यहां 3 जनवरी को पहली रैली उत्तर दिल्ली के रोहिणी में की थी। इस जिले में रैली के माध्यम से मोदी ने रोहिणी के अलावा आदर्श नगर, बादली, बवाना, मॉडल टाउन, नरेला, शकूर बस्ती, वजीरपुर में मतदाताओं को साधा। इन सभी सीटों पर भाजपा उम्मीदवारों ने पार्टी का परचम लहराया। 
 
पूर्वोत्तर दिल्ली : भाजपा के लिए प्रधानमंत्री मोदी की अगली रैली 29 जनवरी को पूर्वोत्तर दिल्ली के घोंडा में हुई। पीएम ने इसके जरिए पांच सीटों को कवर करने का प्रयास किया। इन सीटों में घोंडा के अलावा गोकलपुर, करावल नगर, मुस्तफाबाद और सीलमपुर की सीट शामिल रहीं। इनमें से 3 सीटों पर भाजपा का पलड़ा भारी रहा। 
 
दक्षिण पश्चिम दिल्ली : प्रधानमंत्री मोदी की अगली रैली 31 जनवरी को दक्षिण पश्चिम दिल्ली क्षेत्र में की। पीएम ने यहां द्वारका सीट पर चुनाव प्रचार के जरिए 7 सीटों पर भाजपा को जीत दिलाने की कोशिश की। इनमें द्वारका के अलावा बिजवासन, मटियाला, नजफगढ़, पालम, उत्तम नगर और विकासपुरी की सीटें शामिल थीं। इन सभी सीटों पर भाजपा ने आप को बड़ा झटका दिया। 
 
नई दिल्ली : प्रधानमंत्री के चुनाव प्रचार के दौरान आखिरी रैली नई दिल्ली जिले में हुई। पीएम ने यहां के आरके पुरम विधानसभा क्षेत्र में जनता को संबोधित कर जिले की छह अन्य सीटों को साधने की तैयारी की। इनमें दिल्ली कैंट, ग्रेटर कैलाश, नई दिल्ली, पटेल नगर, आरके पुरम और राजेंद्र नगर सीट पर प्रभाव छोड़ने की कोशिश की। यहां भी मोदी का जादू चलता नजर आया। 
Edited by : Nrapendra Gupta 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्यों आई लॉरेंस बिश्नोई-गोल्डी बराड़ की दोस्ती में दरार, क्या होने वाला है गैंगवार, लीक Audio में कितनी सचाई

Israel-Iran Conflict : 40 मिनट तक ईरानी मिसाइलों का इजराइल में तांडव, रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो, एविन जेल में तबाही

ईरान-इजराइल युद्ध से उज्जवला योजना पर मंडराया खतरा, अमेरिका की एंट्री से भारत की बढ़ी टेंशन

Robotaxi : रोबोटैक्सी टैक्सी, बिना ड्राइवर आपको घुमाएगी, एक राइड की कीमत सिर्फ 364 रुपए

भारत जाने वाले अपने नागरिकों को अमेरिका ने किया सतर्क, ट्रैवल एडवाइजरी, 10 राज्यों में न जाएं, आतंकवाद, बलात्कार को बताया कारण

सभी देखें

नवीनतम

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी