चुनावी सभा में पीएम मोदी बोले, बजट में इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
रविवार, 2 फ़रवरी 2025 (14:12 IST)
PM Modi election rally in delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को आरके पुरम में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए निर्मला सीतारमण के बजट की जमकर सराहना कि। उन्होंने कहा कि बजट में इससे पहले इनकम टैक्स पर इनती बड़ी राहत कभी नहीं मिली। यह आम आदमी के लिए सबसे फ्रेंडली बजट है। ALSO READ: अरविंद केजरीवाल का बड़ा आरोप, गुंडागर्दी कर रही है भाजपा, लोगों पर हो रहे हमले
 
उन्होंने कहा कि देश 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है। देश की आर्थिक शक्ति बढ़ रही है। अर्थव्यवस्था का कद बढ़ रहा है। नागरिकों की कमाई भी बढ़ रही है। पहले की स्थिति होती तो देश की ये बढ़ती हुई कमाई घोटालों में चली जाती, भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाती थी। लेकिन भाजपा की ईमानदार सरकार देशवासियों का एक-एक पैसा देश की भलाई, देशवासियों की भलाई के लिए लगा रही है।
 
उन्होंने कहा कि अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती। अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते। 10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते तो आपको 2 लाख 60 हजार रुपया टैक्स देना होता। भाजपा सरकार के कल के बजट के बाद, साल में 12 लाख कमाने वाले को एक रुपया भी टैक्स नहीं देना पड़ेगा। 
<

अगर नेहरू जी के जमाने में आप 12 लाख रुपये कमाते तो 12 लाख रुपये की आय पर आपकी एक चौथाई सैलरी सरकार वापस ले लेती।

अगर आज इंदिरा जी का जमाना होता तो 12 लाख रुपये तक की आय पर आपके 10 लाख रुपये टैक्स में चले जाते।

10-12 साल पहले तक, कांग्रेस की सरकार में अगर आप 12 लाख रुपये कमाते… pic.twitter.com/wodTnmS808

— BJP (@BJP4India) February 2, 2025 >
प्रधानमंत्री ने कहा कि 12 लाख की आय पर इनकम टैक्स जीरो किया। इससे मध्यम वर्ग के लोगों के हजारों रुपए बचेंगे। इनकम टैक्स पर इतनी बड़ी राहत पहले कभी नहीं मिली। ये भाजपा ही है, जो मिडिल क्लास को सम्मान देती है, ईमानदार टैक्सपेयर्स को पुरस्कार देती है। बजट से हर परिवार में खुशी है। कपड़े, मोबाइल, जूते सस्ते होंगे। इस बजट से बुजुर्गों को भी फायदा होगा। अब कैंसर की दवा सस्ती मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि वोटिंग से पहले झाड़ू के तिनके बिखरे। उन्होंने कहा कि आप-दा के लोग उन्हें छोड़कर जा रहे हैं। आप-दा दिल्ली के लोगों के सामने पूरी तरह एक्सपोज हो चुकी है। ALSO READ: बजट में मनरेगा को मिली कितनी राशि, क्या है कांग्रेस की नाराजगी की वजह?
 
उन्होंने कहा कि बसंत पंचमी के साथ ही मौसम बदलना शुरू हो जाता है। 3 दिन बाद, 5 फरवरी को दिल्ली में विकास का नया बसंत आने वाला है। इस बार दिल्ली में भाजपा सरकार बनने जा रही है। इस बार पूरी दिल्ली कह रही है, अबकी बार भाजपा सरकार।
 
पीएम मोदी ने दावा किया कि दिल्ली की AAP-दा पार्टी ने यहां के 11 साल बर्बाद कर दिए हैं। मेरी दिल्ली के हर परिवार से प्रार्थना है कि राज्य में हमें आप सबकी, दिल्लीवासियों की सेवा का मौका जरूर दें। मैं गारंटी देता हूं कि आपकी हर मुसीबत, हर परेशानी को समाप्त करने के लिए खप जाऊंगा। आपने आने वाले पांच साल के लिए केंद्र में भाजपा की पक्की सरकार बना ली है, अब गलती से भी यहां AAP-दा सरकार नहीं आनी चाहिए, जो दिल्ली के पांच और साल बर्बाद कर दे।
 
edited by : Nrapendra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

Operation Mahadev क्या है, जिसमें ढेर हुआ पहलगाम हमले का मास्टरमाइंड हाशिम मूसा

1 घंटे में कैसे मार गिराए आतंकवादी, किसने उठाया ऑपरेशन महादेव पर सवाल

रक्षामंत्री राजनाथ ने संसद में दी जानकारी, पाकिस्तान की गुहार पर रोका गया ऑपरेशन सिंदूर

पहलगाम का बदला, जम्मू कश्मीर के दाचीगाम में 3 आतंकवादी ढेर

अद्भुत संयोग! पीएम मोदी पक्षियों पर बोल रहे थे, तभी मंत्री के कंधे पर आ बैठा पक्षी (वीडियो)

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में इस बार कौन करेगा खेला? हर सीट पर कम होंगे औसत 25000 मतदाता

Bihar SIR : बिहार में 7.24 करोड़ वोटर, एसआईआर के फाइनल आंकड़े जारी, विरोध करने वालों को चुनाव आयोग ने क्या कहा

बदला तेज प्रताप यादव की टोपी का रंग, बताया कहां से लड़ेंगे चुनाव

बिहार सरकार को समर्थन देने का दुख, नीतीश से क्यों नाराज हैं चिराग पासवान

सदन में मुझे मां-बहन की गालियां दी गईं, हमले की भी योजना थी