अरविंद केजरीवाल के पुतले की यमुना में लगवाई डुबकी, वादाखिलाफी पर प्रवेश वर्मा ने जताई नाराजगी

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 25 जनवरी 2025 (18:16 IST)
Arvind Kejriwal News : नई दिल्ली विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश वर्मा ने यमुना को साफ करने का वादा पूरा नहीं करने के लिए नदी के गंदे पानी में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का एक पुतला विसर्जित किया। वर्मा ने आईटीओ पर नदी तट के निकट कहा कि यमुना की सफाई का वादा पूरा करने में केजरीवाल की विफलता स्पष्ट हो गई है। वर्मा ने कहा, यमुना में उनका पुतला विसर्जित करने का यह कार्य लोगों को याद दिलाता है कि अब दिल्ली को झूठे वादों से मुक्त करने का समय आ गया है।
 
उन्होंने कहा, 11 साल सत्ता में रहने और 8,000 करोड़ रुपए खर्च करने के बावजूद ‘आप’ सरकार यमुना की सफाई का अपना वादा पूरा करने में विफल रही। यह दिल्ली के लोगों के साथ सबसे बड़ा विश्वासघात है। केजरीवाल ने दावा किया था कि वे 2025 तक गंगा को साफ कर देंगे, लेकिन स्थिति और खराब हो गई है। उन्होंने कहा, उनके पुतले को विसर्जित करके हम दिल्ली की जनता के सामने उनकी विफलता को उजागर कर रहे हैं।
ALSO READ: मैं एकमात्र जादूगर हूं, जो मुफ्त बिजली दे सकता है : अरविंद केजरीवाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान में ‘आप’ प्रमुख ने माना था कि वह यमुना की सफाई का वादा पूरा नहीं कर पाए। अब केजरीवाल ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि दिल्ली में आप की सरकार बनने के बाद अगले दो-तीन साल में नदी साफ हो जाएगी।
<

केजरीवाल जी यमुना में डुबकी लगाते हुए और दिल्ली से अपील करते हुए....
" 2025 आ गया, यमुना साफ नहीं हुई, इसलिए केजरीवाल को वोट मत देना" pic.twitter.com/ZR7aO4LM8f

— Parvesh Sahib Singh (@p_sahibsingh) January 25, 2025 >
वर्मा ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के रूप में केजरीवाल का कार्यकाल खोखले वादों व झूठे दावों तक सीमित रहा है। उन्होंने ‘आप’ संयोजक पर यमुना को साफ करने की मंशा और क्षमता का अभाव होने का भी आरोप लगाया। वर्मा ने कहा, यमुना में उनका पुतला विसर्जित करने का यह कार्य लोगों को याद दिलाता है कि अब दिल्ली को झूठे वादों से मुक्त करने का समय आ गया है।
ALSO READ: अरविंद केजरीवाल बोले, मेरी सुरक्षा हटाने के पीछे शुद्ध राजनीति, व्यक्तिगत सुरक्षा का राजनीतिकरण किया गया
उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन का उद्देश्य केजरीवाल और ‘आप’ सरकार की विफलताओं को उजागर करना और यह स्पष्ट संदेश देना है कि जब तक झूठ और दुष्प्रचार की राजनीति जारी रहेगी, दिल्ली की समस्याएं खत्म नहीं हो पाएंगी। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

RJD में कौन है जयचंद, जिसका लालू पु‍त्र Tej Pratap Yadav ने अपने मैसेज में किया जिक्र

Floods in Northeast India : उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को IAF ने किया रेस्क्यू

शिवसेना UBT ने बाल ठाकरे को बनाया 'सामना' का एंकर, निकाय चुनाव से पहले AI पर बड़ा दांव

विनाशकारी बाढ़ से असम अस्त व्यक्त, गौरव गोगोई के निशाने पर हिमंता सरकार

डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, मस्क के करीबी इसाकमैन नहीं बनेंगे NASA चीफ

सभी देखें

नवीनतम

कपिल मिश्रा : PM मोदी, BJP, RSS के कटु आलोचक से हिंदुत्व के पोस्टरबॉय तक

Rekha Gupta : CM बनते ही एक्शन में नजर आईं रेखा गुप्ता, आयुष्मान योजना को मंजूरी, CAG रिपोर्ट विधानसभा में होगी पेश

Delhi Cabinet Full list : सीएम रेखा गुप्ता के पास वित्त मंत्रालय, शपथ के 4 घंटे बाद दिल्ली BJP सरकार में मंत्रियों को विभागों का बंटवारा

आशीष सूद हैं दिल्ली मंत्रिमंडल में पंजाबी चेहरा, माता और पिता के नाम पर ली शपथ

भगवामय हुआ रामलीला मैदान, रेखा गुप्ता की ताजपोशी में BJP का शक्ति प्रदर्शन