Rekha Gupta : रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की CM, एलजी ने दिया सरकार बनाने का न्योता

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
बुधवार, 19 फ़रवरी 2025 (21:52 IST)
भारतीय जनता पार्टी (BJP) की विधायक रेखा गुप्ता दिल्ली की नयी मुख्यमंत्री होंगी। दिल्ली प्रदेश भाजपा कार्यालय में केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में उन्हें सर्वसम्मति से पार्टी विधायक दल की नेता चुना गया। गुप्ता, दिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनी हैं। भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। रेखा गुप्ता 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी।

उनका जन्म हरियाणा में हुआ था और वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़ी रही हैं। वह दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) की अध्यक्ष रह चुकी हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से विधि में स्नातक किया है। विधायक दल की बैठक के बाद पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने घोषणा की कि रेखा गुप्ता को सर्वसम्मति से विधायक दल की नेता चुना गया है। भाजपा संसदीय बोर्ड ने प्रसाद और राष्ट्रीय सचिव ओम प्रकाश धनखड़ को केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त किया था। गुप्ता के नाम का प्रस्ताव पार्टी के वरिष्ठ नेताओं प्रवेश वर्मा, विजेंद्र गुप्ता और सतीश उपाध्याय ने रखा। विधायक दल की बैठक में पार्टी के सभी 48 विधायक मौजूद थे।

राज्यपाल से की मुलाकात : दिल्ली में भाजपा विधायक दल की नेता रेखा गुप्ता ने बुधवार शाम उपराज्यपाल वीके सक्सेना से मुलाकात कर राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाने का दावा पेश किया। उनके साथ भाजपा पर्यवेक्षकों रविशंकर प्रसाद और ओपी धनखड़ के अलावा नगर भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और दिल्ली से सांसद बांसुरी स्वराज, कमलजीत सहरावत और प्रवीण खंडेलवाल भी थे। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा भी राज निवास में मौजूद थे।

#WATCH
| भाजपा विधायक रेखा गुप्ता ने दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया
<


वह कल 20 फरवरी को दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगी। pic.twitter.com/L7KKDsGc3g

— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 19, 2025 >
भाजपा ने अरविंद केजरीवाल नीत आम आदमी पार्टी (आप) के 10 साल के शासन का खात्मा करते हुए दिल्ली में 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे 8 फरवरी को घोषित होने के 11 दिन बाद यह घोषणा की गई है।
 
भाजपा सांसद मनोज तिवारी और कमलजीत सेहरावत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि रेखा गुप्ता दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी और वे कल दोपहर 12 बजे शपथ लेंगी। मुख्यमंत्री बनने के बाद रेखा गुप्ता वर्तमान में भाजपा की एकमात्र महिला मुख्यमंत्री होंगी। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वे दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री होंगी।
 
घोषणा के तुरंत बाद, गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि वह दिल्ली के प्रत्येक नागरिक के कल्याण, सशक्तीकरण और समग्र विकास के लिए पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ काम करेंगी।
गुप्ता ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि मैं दिल्ली को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के इस महत्वपूर्ण अवसर के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध हूं। मुझ पर विश्वास करने और मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं सभी शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करती हूं। आपके इस भरोसे और समर्थन ने मुझे नई ऊर्जा दी है, नई प्रेरणा दी है।"
गुप्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी जुड़ी रही हैं और महिलाओं से संबंधित मुद्दों पर सक्रिय रहती हैं। गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी हैं। पचास वर्षीय गुप्ता ने पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में ‘आप’ उम्मीदवार बंदना कुमारी को 29,000 से अधिक मतों से हराकर शालीमार बाग से जीत हासिल की थी।  इस बीच, रामलीला मैदान में नयी सरकार के भव्य शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं। शपथ ग्रहण समारोह आज दोपहर में होगा।
 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री भी शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करेंगे। कुछ विशिष्ट मेहमानों सहित लगभग 50,000 लोगों के इस समारोह में भाग लेने की संभावना है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए शहर के मध्य, उत्तर और नयी दिल्ली क्षेत्रों में 25,000 से अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

केजरीवाल ने दी बधाई : दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी और आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी गुप्ता को बधाई दी। आतिशी ने उम्मीद जताई कि गुप्ता चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा द्वारा किए गए वादों को पूरा करेंगी। उन्होंने कहा, "मैं नयी मुख्यमंत्री से कहना चाहती हूं कि दिल्ली के विकास के लिए आम आदमी पार्टी हमेशा उनके साथ खड़ी रहेगी।

यह अच्छी खबर है कि एक महिला राज्य का नेतृत्व करने जा रही है। वर्तमान में पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को छोड़कर कोई भी महिला मुख्यमंत्री नहीं है। मुझे यह भी उम्मीद है कि रेखा गुप्ता जल्द ही महिलाओं को 2,500 रुपये देने के भाजपा के वादे को पूरा करेंगी।" केजरीवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में गुप्ता को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि रेखा गुप्ता जी को दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर बहुत-बहुत बधाई। मुझे उम्मीद है कि वह दिल्ली के लोगों से किए गए सभी वादे पूरे करेंगी। उन्होंने लिखा कि हम दिल्ली के लोगों के विकास और कल्याण के लिए उनके हर प्रयास में उनका समर्थन करेंगे।  Edited by : Sudhir Sharma

सम्बंधित जानकारी

Show comments

एप्पल, फेसबुक, गूगल, टेलीग्राम के 16 अरब यूजरनेम और पासवर्ड लीक, बचना है तो तुरंत यह करें

Nitin Gadkari : असली फिल्म अभी आना बाकी, नितिन गडकरी ने किया 2029 के आम चुनाव के प्लान का खुलासा

पुरानी बीवी लाए, नई ले जाए, ये विज्ञापन सोशल मीडिया में मचा रहा है धूम, ऑफर में होम सर्विस सुविधा भी

बिहार सरकार ने वृद्धावस्था व विधवा पेंशन में की बढ़ोतरी, अब मिलेंगे 400 की जगह 1100 रुपए प्रतिमाह

इजराइल या ईरान: किसकी करेंसी है ज्यादा ताकतवर?, जानें करेंसी का शहंशाह कौन है?

बिहार की राजनीति में कैसा है चिराग पासवान का भविष्य

Bihar Assembly Elections : चिराग पासवान का ऐलान, लडूंगा विधानसभा चुनाव, जनता तय करेगी सीट

महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में मैच फिक्सिंग, राहुल गांधी के आरोप पर चुनाव आयोग ने कहा- हारने पर बदनाम करना बेतुका काम

Bihar Election 2025 Date: बिहार में कब हैं विधानसभा चुनाव 2025

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट नारे से चिराग पासवान की बिहार में वापसी