Saurabh Bhardwaj : सौरभ भारद्वाज की प्रोफाइल, क्या ग्रेटर कैलाश में AAP नेता लगा पाएंगे जीत का चौका

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
Saurabh Bhardwaj hindi Profile 2025 : आप आदमी पार्टी (AAP) के बड़े नेताओं में शामिल सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार में मंत्री हैं। सौरभ भारद्वाज अरविंद केजरीवाल के भरोसेमंद नेताओं में से एक माने जाते हैं। दिल्ली शराब घोटाले मामले में जब अरविंद केजरीवाल जेल गए तो सौरभ भारद्वाज ने ही आतिशी के साथ पार्टी की कमान को संभाला। ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट से भाजपा की तरफ से शिखा रॉय, कांग्रेस से गर्वित सिंह, बहुजन समाज पार्टी से नियति चौधरी चुनावी मैदान में हैं। सौरभ भारद्वाज ने ग्रेटर कैलाश सीट से तीन बार जीत हासिल की। वे आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता भी हैं। 
ALSO READ: Rakhi Birla : राखी बिड़लान की प्रोफाइल, मंगोलपुरी से लगाई हैट्रिक, अब मादीपुर का मैदान AAP डिप्टी स्पीकर के लिए कितना मुश्किल
राजनीतिक करियर : सौरभ भारद्वाज ने 2013 में उन्होंने राजनीति में कदम रखा। उन्होंने हैरदाबाद की आईटी कंपनी से इस्तीफा देखर आम आदमी पार्टी का हाथ पकड़ा। दिल्ली की प्रतिष्ठित ग्रेटर कैलाश सीट से चुनाव लड़कर भाजपा के एक वरिष्ठ नेता के वंशज को हराकर चर्चा में आए। यह चुनाव जीत उनके लिए एक बड़ा उलटफेर माना गया था।
ALSO READ: Alka Lamba : अलका लांबा की प्रोफाइल, दिल्ली चुनाव में CM आतिशी और रमेश बिधूड़ी को देंगी चुनौती
सौरभ भारद्वाज ने भाजपा नेता विजय कुमार मल्होत्रा के बेटे को हराया। जब दिल्ली में आम आदमी पार्टी की 49 दिन की सरकार बनी थी तो उस समय वे कैबिनेट मंत्री बनाए गए थे। सौरभ भारद्वाज के पास परिवहन, खाद्य और आपूर्ति, पर्यावरण और जीएडी जैसे बड़े विभाग थे। 2023 में पार्टी के बड़े नेताओं के जेल जाने के बाद उन्हें दिल्ली का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया।   
ALSO READ: Ramesh Bidhuri : रमेश बिधूड़ी की प्रोफाइल, 3 बार विधायक, 2 बार सांसद, कालकाजी में CM आतिशी और अलका लांबा को देंगे चुनौती
जन्म और शिक्षा : सौरभ भारद्वाज का जन्म नई दिल्ली में हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक स्कूली शिक्षा शहर से ही पूरी की। उन्होंने 2003 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय से संबद्ध भारती विद्यापीठ के इंजीनियरिंग कॉलेज से कंप्यूटर साइंस इंजीनियर के रूप में स्नातक की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने 2011 में उस्मानिया विश्वविद्यालय से कानून में स्नातक की डिग्री भी पूरी की है। सौरभ भारद्वाज ने अपने करियर की शुरुआत इनवेंसिस में एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में की थी।  राजनीति में प्रवेश करने से पहले भारद्वाज ने जॉनसन कंट्रोल्स इंडिया के साथ काम किया।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

क्या आपकी देशभक्ति पैसों के लिए छुट्टी पर है, पहलगाम आतंकी हमले को कैसे भूल गए क्रिकेटर, देशभक्ति दिखाना सिर्फ सेना का काम, सोशल मीडिया पर फूटा लोगों का गुस्सा

धर्मांतरण गैंग की शिकार मेरठ की आशा नेगी की कहानी, पढ़िए छांगुर बाबा के राइटहैंड बदर सिद्दीकी ने कैसे फंसाया जाल में

मॉनसून सत्र से पहले डोनाल्ड ट्रंप बढ़ा रहे मोदी सरकार की मुश्किल, मोदीजी, 5 जहाजों का सच क्या है? देश को जानने का हक है

बिग बैंग के कुछ ही क्षणों बाद ब्रह्मांड ने खुद को नष्ट क्यों नहीं कर लिया, सर्न की खोज में सामने आया जवाब

कहीं आपको भी तो नहीं ट्रंप की यह बीमारी, दिल तक खून पहुंचने में दिक्कत, जानिए क्या है लक्षण और इलाज

सभी देखें

नवीनतम

बिहार चुनाव में 3 दशक बाद फिर गूंज रहे ‘भूरा बाल साफ करो’ के नारे से लालू यादव का क्या है कनेक्शन?

बिहार में 'वोटबंदी' का बवाल : चुनाव आयोग का SIR क्या है और क्यों गरमाई है सियासत?

राहुल गांधी का सवाल, क्या भाजपा की इलेक्शन चोरी की शाखा बना EC?

Bihar: लोकसभा चुनाव फर्जी वोटर लिस्ट से जीतकर मोदी दोबारा PM बने तो अब दिक्कत क्यों? प्रशांत ने EC से पूछा

क्या नीतीश कुमार को बिहार का एकनाथ शिंदे बनाना चाहती है भाजपा?