दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार और आप को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

वेबदुनिया न्यूज डेस्क
शनिवार, 8 फ़रवरी 2025 (15:11 IST)
Delhi Assembly Elections 2025: कांग्रेस (Congress) ने शनिवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (AAP) पर जनमत संग्रह करार दिया और कहा कि लोगों ने छल और धोखे की राजनीति को अस्वीकार किया है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि दिल्ली में कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन उसका वोट प्रतिशत बढ़ा है तथा उसने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि 5 साल बाद कांग्रेस दिल्ली की सत्ता में लौटेगी।ALSO READ: दिल्‍ली में नहीं खुल रहा कांग्रेस का खाता, नतीजों पर प्रियंका गांधी का रिएक्शन, कहा- मैंने अब तक रिजल्‍ट नहीं देखा
 
रमेश ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव नतीजे अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी पर जनमत संग्रह से ज्यादा कुछ नहीं दर्शाते हैं। आखिरकार 2015 और 2020 में प्रधानमंत्री की लोकप्रियता के चरम पर होने के बावजूद आप ने दिल्ली में निर्णायक जीत हासिल की थी।ALSO READ: दिल्ली में 4 फीसदी वोटों से हो गया खेल, आप और कांग्रेस की दूरियों का मिला BJP को फायदा
 
उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि प्रधानमंत्री की नीतियों की पुष्टि होने के बजाय यह वोट अरविंद केजरीवाल की छल, धोखे की राजनीति और उपलब्धि के बढ़ा-चढ़ाकर किए दावों की अस्वीकृति है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में हुए विभिन्न घोटालों को उजागर करने का बीड़ा उठाया और मतदाताओं ने उनके 12 वर्षों के कुशासन पर अपना फैसला सुनाया है।ALSO READ: 'और लड़ो आपस में', दिल्ली चुनाव के रिजल्‍ट पर उमर अब्‍दुल्‍ला का कांग्रेस और AAP पर तंज
 
रमेश ने कहा कि कांग्रेस को बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद थी, हालांकि वोट शेयर बढ़ा है। कांग्रेस का प्रचार अभियान जोरदार था। विधानसभा में भले ही न हो लेकिन दिल्ली में इसकी उपस्थिति जरूर है। रमेश ने कहा कि यह ऐसी उपस्थिति है जिसे लाखों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के निरंतर प्रयासों से चुनावी रूप से विस्तारित किया जाएगा तथा 203O में दिल्ली में एक बार फिर कांग्रेस सरकार बनेगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

प्रेमानंद महाराज का वृंदावन में क्यों हो रहा विरोध

कब शुरू होंगे H-1B वीजा के लिए रजिस्ट्रेशन, क्या है आवेदन की प्रक्रिया

मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG 4 मई को, आवेदन प्रक्रिया शुरू

अदाणी के छोटे बेटे की शादी, 10,000 करोड़ रुपए दान करने की घोषणा

अजित पवार बोले, मेरी पत्नी और बेटे हारे, मैंने EVM को नहीं दिया दोष

सभी देखें

नवीनतम

LIVE: Delhi Election Results 2025 : दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2025, दलीय स्थिति

दिल्ली में कांग्रेस की करारी हार और आप को लेकर क्या बोले जयराम रमेश

अन्ना हजारे ने बताया, दिल्ली चुनाव में क्यों हारी केजरीवाल की पार्टी

दिल्ली चुनाव में करारी हार, क्या बोले केजरीवाल?

Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली में BSP और CPIM को मिले नोटा से भी कम वोट