शीला दीक्षित विधायक दल की नेता

Webdunia
बुधवार, 10 दिसंबर 2008 (16:24 IST)
दिल्ली में कांग्रेस को तीसरी बार सत्ता दिला कर हैट्रिक बनाने वाली शीला दीक्षित को बुधवार को पार्टी विधायक दल का नेता चुन लिया गया।

इसी के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में मुख्यमंत्री के तौर पर शीला दीक्षित की तीसरी पारी की राह प्रशस्त हो गई। उन्हें दोपहर में 42 विधायकों की एक बैठक में दल की नेता चुना गया। बैठक में कांग्रेस महासचिव मोहसिना किदवई वित्त राज्यमंत्री पीके बंसल दिल्ली प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्यक्ष जय प्रकाश अग्रवाल तथा अन्य नेता मौजूद थे।

सूत्रों ने बताया कि बैठक में एक प्रस्ताव रखा गया, जिसमें कांग्रेस विधायक दल का नेता चुनने का जिम्मा पार्टी प्रमुख सोनिया गाँधी पर छोड़ा गया था। सभी विधायकों ने इस प्रस्ताव का समर्थन किया।

उन्होंने बताया मोहसिना किदवई ने सोनिया से संपर्क किया। ऐसा प्रतीत होता है कि सोनिया ने कांग्रेस महासचिव को अपनी इच्छा से अवगत कराया, जिसके बाद शीला दीक्षित आम सहमति से विधायक दल की नेता चुन ली गईं।

उत्साहित शीला दीक्षित ने कहा आज मैं बहुत खुश हूँ। वर्ष 2003 में एक सप्ताह तक चले राजनीतिक घटनाक्रम के बाद शीला मुख्यमंत्री बनी थीं। इस बार केवल 90 मिनट की बैठक में ही वह विधायक दल की नेता चुन ली गईं।

सत्ता विरोधी लहर और भाजपा के मुख्य चुनावी मुद्दे आतंकवाद के जवाब में विकास और बेहतर प्रशासन को मुद्दा बनाने वाली शीला ने अपनी पार्टी को लगातार तीसरी बार सत्ता दिलाने में सफलता हासिल की है।

कांग्रेस ने हालाँकि मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार का ऐलान नहीं किया था, लेकिन पार्टी ने प्रचार के दौरान स्पष्ट संकेत दे दिया था कि अगर वह सत्ता में आई तो शीला दीक्षित तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी।

दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को 42 और भाजपा को 23 सीटें हासिल हुई हैं। सत्ता विरोधी लहर के बीच ऐसा लग रहा था कि मुंबई में हुए आतंकवादी हमलों का असर कांग्रेस के मतों पर पड़ेगा।

Show comments

EC से सवाल, 190 सीटों का वोटिंग पर्सेंट आने में इतना समय क्यों लगा?

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

उज्जैन के दंडी आश्रम में आचार्य और सेवादार ने 19 बच्चों से किया यौन कुकर्म, FIR दर्ज

2500 वीडियो क्लिप, 17 साल पुराना ड्राइवर, कर्नाटक के इस कांड को क्‍यों कहा जा रहा भारत का सबसे बड़ा sex scandal?

प्रज्वल रेवन्ना sex scandal को लेकर राहुल ने बोला पीएम मोदी पर तीखा हमला

19 साल बाद संजय निरुपम की घर वापसी, शिंदे की शिवसेना में होंगे शामिल

Lok Sabha Elections 2024 : बनासकांठा में बोले PM मोदी, कांग्रेस लिखकर दे धर्म के आधार पर नहीं देगी आरक्षण

KCR पर चुनाव आयोग का एक्शन, 48 घंटे तक प्रचार पर लगाया बैन, कांग्रेस के खिलाफ की थी टिप्पणी

UP : राजगुरु, बिस्मिल, भगत सिंह, देश के शहीदों से मुख्तार की तुलना, अफजाल अंसारी का वीडियो वायरल

Supreme Court Updates : सुप्रीम कोर्ट के जज जब सुनाने लगे अपना दर्द - संडे-मंडे तो छोड़िए त्योहारों पर भी चैन नहीं