भाजपा दीपावली बाद करेगी टिकटों की घोषणा

Webdunia
गुरुवार, 31 अक्टूबर 2013 (23:51 IST)
- श्रवण शुक्ल, नई दिल्ली से

FILE
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा में टिकटों को लेकर मचे घमासान में फिलहाल दीपावली तक विराम लग गया है। सूत्रों के अनुसार भाजपा ने दीपावली तक किसी भी विवाद को तूल न देने की योजना पर कार्य करते हुए टिकटों की सूची देर से जारी करने का फैसला लिया है। यह फैसला पार्टी कार्यकर्ताओं की दीपावली खराब न हो, इसलिए भी लिया गया।

सूत्रों के अनुसार पार्टी के इस फैसले के पीछे बुधवार को भाजपा के केन्द्रीय कार्यालय में टिकट वितरण को लेकर हुआ प्रदर्शन मुख्य वजह है। भाजपा के रणनीतिकार इस बात पर जोर दे रहे हैं कि पार्टी के किसी भी फैसले से कार्यकर्ताओं की दीपावली पर कुछ असर न पड़े और यही कारण है कि उसने टिकटों के ऐलान को दीवाली तक के लिए टाल दिया है।

भाजपा के गलियारे से जो खबरें छनकर बाहर आ रही हैं, उसके मुताबिक पार्टी टिकट की पहली सूची हर हाल में 7 नबम्बर से पहले जारी कर देगी। दिल्ली भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन गडकरी ने सर्वे के आधार पर उन 55 सीटों पर जिस में किसी तरह का कोई विवाद नहीं है, उस सूची को अमलीजामा पहना दिया है। हालांकि अभी दिल्ली चुनाव समिति की बैठक में यह सूची रखी जानी है, जिस पर वहां सहमति बनाई जाएगी।

उसके बाद इस सूची को केन्दीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा। सूत्रों के मुताबिक इस सूची में चार पार्षदों सरिता चौधरी, मास्टर आजाद सिंह, योगेन्द्र चंदोलिया व बीबी त्यागी के नाम भी शामिल है।

भाजपा द्वारा पहली सूची घोषित करने के बाद दूसरी सूची में वह सीटें हैं, जिन पर वह कांग्रेस के उम्मीदवार घोषित होने के बाद विचार करेगी। वहीं दूसरी तरफ कुछ सीटों पर भाजपा अकाली दल से सहमति बनाने में जुटी हुई है, जिसके बाद ही फैसला लिया जाएगा।

Show comments

जरूर पढ़ें

आधे हिन्दू एक झटके में खत्म हो जाएंगे, राजा भैया के बयान पर क्या बोले अयोध्या के संत-महंत

राजौरी में रहस्यमयी बीमारी के 3 और मरीज मिले, कंटेनमेंट जोन घोषित

नाक के नीचे से अपराधी भाग रहे, पुलिस नशेड़ियों से पिट रही, ये क्‍या हो रहा इंदौर पुलिस कमिश्‍नरी में?

अमेरिकी नागरिकता पर बवाल, 22 प्रांतों में ट्रंप पर मुकदमा

पीएम मोदी बोले, चुनाव से डरे आप-दा वाले, हर दिन कर रहे हैं नई घोषणा

सभी देखें

नवीनतम

केजरीवाल का बड़ा वादा, 5 साल में खत्म कर देंगे दिल्ली में बेरोजगारी

मथुरा में खूंखार आवारा कुत्तों के झुंड ने ले ली 3 साल के मासूम बच्चे की जान

EPFO Pension 5000 या 7500? क्या बजट में पेंशन बढ़ाने की हो सकती है घोषणा

उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय में UCC पर कार्यशाला आयोजित, कानूनी पहलुओं पर रखे विचार

जयशंकर बोले, आत्मविश्वास से भरा और आशावादी प्रशासन है ट्रंप 2.0