Delhi Violence : दिल्ली पुलिस पर भड़के जावेद अख्तर, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगाई फटकार

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (07:30 IST)
नई दिल्ली। दिल्ली में भड़की हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस ने आप नेता ताहिर हुसैन के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी संपत्ति सील कर दी। ताहिर पर पुलिस कार्रवाई से फिल्मकार जावेद अख्तर खासे नाराज नजर आ रहे हैं। हालांकि उनकी नाराजगी पर सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।  
 
जावेद अख्तर ने अपने एक ट्वीट में लिखा, 'कई मरे, कई घायल हुए। कई घर जलाए गए। कई दुकानों को लूटा गया। कई लोग बेसहारा हो गए। लेकिन दिल्ली पुलिस ने एक घर को सील किया और उसके मालिक की तलाश कर रही है। संयोग से उसका नाम ताहिर है। दिल्ली पुलिस की इस सजगता पर मैं नतमस्तक हूं।'
 
जावेद को जवाब देते हुए एक ट्वीट में कहा गया, 'मैं जावेद अख्तरजी की बात से पूरी तरह सहमत हूं। दिल्ली पुलिस को जावेद अख्तरजी को भी गिरफ्तार करना चाहिए, क्योंकि इन्होंने CAA को एक समुदाय विरोधी बताया, लोगों को भड़काया, बल्कि CAA से किसी भारतीय की नागरिकता को खतरा नहीं था। दिल्ली में जो भी हो रहा है, उसके जिम्मेदार ये भी हैं।'
 
एक अन्य ट्वीट में कहा गया, यदि आप समझते हैं कि आतंकियों ने सिर्फ बंदूकें उठाई हैं तो आप गलत हैं, कुछ ने कलम, कैमरे और न्यूज एंकरिंग सीट भी उठा रखी है...!
 
ट्विटर पर लोगों ने कहा कि दंगों का मास्टरमाइंड ताहिर हुसैन ही है। FIR हुई, बचाव में अब धीरे-धीरे टुकड़े-टुकड़े गैंग सक्रिय होने लगेगी।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

जरूर पढ़ें

राम मंदिर के प्रसाद के नाम पर अमेरिका में ठगी, लूटें 10.49 करोड़, चौंका देगी ये रिपोर्ट

महाराष्ट्र की राजनीति में होगा धमाका, उद्धव और राज ठाकरे ने साथ आने के दिए संकेत

मोदी जी! मेरा तो डिमोशन हो गया, उम्मीद है आप जल्द फैसला लेंगे

ट्रंप को झटका, हार्वर्ड मामले में अमेरिकी जज ने दी विदेशी छात्रों को राहत

जानिए कैसा होगा चिनाब ब्रिज से होकर जाने वाली कटरा-श्रीनगर वंदे भारत एक्सप्रेस का सफर

सभी देखें

नवीनतम

एकनाथ शिंदे की दरियादिली, किडनी पेशेंट को खुद के विमान से मुंबई पहुंचाया

सिक्किम में भूस्खलन में फंसे 76 सैन्यकर्मियों को हवाई मार्ग से निकाला

हाईवे पर इमरजेंसी लैंडिंग, केदारनाथ जा रहे हेलिकॉप्टर में 7 लोग थे सवार

अंतरिक्ष में नई कहानी लिखने की तैयारी, शुभ हो शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा

Fact Check: क्या खान सर ने दिव्या मैम से की है शादी? क्या है वायरल दावे की सच्चाई?

अगला लेख