दिल्ली हिंसा से दहल गईं मायावती, राष्‍ट्रपति कोविंद को लिखा पत्र

Webdunia
शुक्रवार, 28 फ़रवरी 2020 (15:05 IST)
नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती ने दिल्ली हिंसा को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक पत्र लिखा और पूरी घटना की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराने की मांग की।
 
मायावती ने इस पत्र में कहा कि देश की राजधानी वर्ष 1984 के दंगों की तरह एक बार फिर दंगों से दहल गई है। इसमें जानमाल का भारी नुकसान हुआ है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि खराब हुई है।
 
उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपने संवैधानिक दायित्वों का निर्वहन करने में विफल रही है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच उच्चतम न्यायालय की निगरानी में कराई जानी चाहिए। केंद्र सरकार भड़काऊ भाषणबाजी करने वाले नेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने में नाकाम रही है। 
 
मायावती ने कहा कि केंद्र तथा दिल्ली सरकार को दंगा पीड़ितों की मदद करने का निर्देश दिया जाना चाहिए जिससे उनको दिन-प्रतिदिन की जरूरतों को पूरा करने के लिए भटकना न पड़े। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments

कहां हैं पंचेन लामा? तिब्बतियों ने मांगी भारत से मदद

राजीव गांधी ने क्यों खत्म किया था विरासत टैक्स? BJP- कांग्रेस में घमासान जारी

स्त्री धन का उपयोग कर सकता है पति, सुप्रीम कोर्ट का आदेश, लेकिन

भाजपा में शामिल हुए मनीष कश्यप, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

मोदी ने साधा कांग्रेस और सपा पर निशाना, कहा- OBC का हक छीन रहीं दोनों पार्टियां

छत पर रखी पानी की टंकी से आ रहा है गर्म पानी तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

प. बंगाल के मयना में BJP कार्यकर्ता की संदिग्ध मौत, परिवार ने लगाया TMC पर आरोप

राहुल गांधी का दावा, मंच पर रो सकते हैं मोदी

धीरेंद्र शास्‍त्री के भाई ने फिर किया हंगामा, टोल कर्मचारियों को पीटा

Live : ‍दमोह में शादी के बाद दूल्हा-दुल्हन ने किया मतदान, त्रिपुरा में सबसे ज्यादा वोटिंग

अगला लेख