Hanuman Chalisa

Dhanteras: इस दिन करेंगे ये 7 कार्य तो हो जाएंगे मालामाल

Webdunia
शुक्रवार, 10 नवंबर 2023 (15:32 IST)
Dhanteras 2023: 10 नवंबर 2023 शुक्रवार के दिन धनतेरस का पर्व मनाया जा रहा है। इस त्योहार पर यानी धन त्रयोदशी पर कुछ चीजें खरीदने के साथ ही 7 महत्वपूर्ण कार्य जरूर करना चाहिए। इससे घर में धन समृद्धि बनी रहती है और इसी के साथ ही सेहत संबंधी कोई समस्या भी नहीं होती है।
 
धन तेरस पर 7 कार्य जरूर करें:
1. दान: झाडू, अन्न, वस्त्र और लोहे का दान करें।
2. पूजा: इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज, लक्ष्मी, कुबेर, गणेश और गऊधन की पूजा जरूर करें।
3. खरीदी: इस दिन सोना, चांदी, पीतल के बर्तन या धनिया जरूर खरीदें।
4. यम दीपम : इस दिन घर के दक्षिण भाग में यमराज के निमित्त दीपक जरूर जलाए।
5. सिक्का : इस दिन माता लक्ष्मी का चित्र या सिक्का जरूर खरीदना चाहिए।
7. हाथी : इस दिन चांदी का ठोस हाथी खरीदने की परंपरा है।
1. सोना खरीदना : इस दिन सोने या चांदी के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतिक है इसलिए सोना खरीदें। कुछ लोग सोने या चांदी के सिक्के खरीदते हैं।
 
2. बर्तन खरीदना : इस दिन पुराने बर्तनों को बदलकर यथाशक्ति ताम्बे, पीतल, चांदी के गृह-उपयोगी नवीन बर्तन खरीदते हैं। पीतल के बर्तन लक्ष्मी और बृहस्पति के प्रतीक हैं अत: इस दिन सोना नहीं खरीद पा रहे हैं तो पीतल के बर्तन जरूर खरीदें।
 
3. धनिया खरीदना : इस दिन जहां ग्रामिण क्षेत्रों में धनिए के नए बीज खरीदते हैं वहीं शहरी क्षेत्र में पूजा के लिए साबुत धनिया खरीदते हैं। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर ‘नैवेद्य’ तैयार करते हैं।
 
4. नए वस्त्र खरीदना : इस दिन दीपावली पर पहनने के लिए नए वस्त्र खरीदने की परंपरा भी है। 
 
5. धन्वं‍तरि और लक्ष्मी पूजा : इस दिन समुद्र मंथन के दौरान धन्वंतरि देव अमृत का कलश लेकर प्रकट हुए थे और माता लक्ष्मी सोने का गढ़ा लेकर प्रकट हुई थी। अत: इस दिन दोनों की पूजा का महत्व है।
 
6. यम पूजा : धनतेरस के दिन यमराज के निमित्त जहां दीपदान किया जाता है, वहां अकाल मृत्यु नहीं होती है।
 
7. अन्य वस्तुएं : इसके अलावा इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खिलौने, खील-बताशे आदि भी खरीदे जाते हैं। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख