Hanuman Chalisa

Dhanteras 2024: धनतेरस पर इन 4 सस्ती चीजों का दान, बना देगा आपको धनवान

WD Feature Desk
सोमवार, 28 अक्टूबर 2024 (19:08 IST)
Dhanteras 2024: कार्तिक मास की त्रयोदशी पर धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि, यमराज और माता लक्ष्मी की पूजा होगी। इस बार धनतेरस का पर्व 29 अक्टूबर 2024 मंगलवार के दिन मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में त्योहारों पर स्नान, संध्या, परिक्रमा, पूजा, ध्यान, प्रार्थना सहित दान पुण्य का भी खासा महत्व है। धनतेरस पर सोना, पीतल, धनिया, कौड़ियां, कपड़े, वाहन  और प्रॉपर्टी खरीदने का महत्व है। उसी तरह धनतेरस पर पर दान करने से घ में बरकत बनी रहती है और साथ ही धन समृद्धि के रास्ते खुल जाते हैं। धन तेरस पर चार दान जरूर करना चाहिए झाड़ू, अन्न, लोहा और वस्त्र।
1. झाड़ू: धनतेरस पर नई झाड़ू खरीदकर उसकी पूजा की जाती है। घर में नई झाड़ू लाने के अलावा आप किसी महालक्ष्मी मंदिर में या किसी सफाईकर्मी को अच्‍छी वाली झाड़ू खरीदकर दान कर सकते हैं। इससे लक्ष्मी माता आप पर प्रसन्न होंगी।
 
2. अन्न दान: अन्न दान को हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा दान माना गया है। आप धनतेरस पर किसी गरीब को भोजन करा सकते हैं। भोजन में केसर भात, नारियल और पीले रंगी की मिठाई अवश्य होना होना चाहिए। भोजन के बाद दक्षिणा अवश्य दें। इससे लक्ष्मी प्रसन्न होंगी और वर्षभर अन्न के भंडार भरे रहेंगे।
 
3. लोहा दान: मान्यता है कि धन तेरस के दिन लोहे की वस्तु का दान करने से दुर्भाग्य चला जाता है और शुभ फल की प्राप्ति होती है। अत: आप किसी गरीब या जरूरतमंद को लोहे की कोई वस्तु दान करें।
 
4. वस्त्र दान: धनतेरस के दिन किसी जरूरतमंद को पीले वस्त्र दान करना चाहिए। ऐसे करने से जहां पुण्‍य की प्राप्ति होती है वहीं कुबेरदेव की कृपा भी मिलती है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

28 May Birthday: आपको 28 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 28 मई 2026: गुरुवार का पंचांग और शुभ समय

ट्रंप का Abraham Accord आखिर क्या है? पाकिस्तान में क्यों मचा सियासी तूफान

संभलकर! 7 जून से लगने जा रहा है विष्कुंभ योग, इन 3 राशियों की बढ़ सकती है टेंशन

जून 2026 के ग्रह गोचर: किस राशि पर पड़ेगा सबसे बड़ा असर?

अगला लेख