Hanuman Chalisa

ध्यान से बढ़ाएं मेमोरी

अनिरुद्ध जोशी 'शतायु'
स्मरणशक्ति बढ़ाने के लिए बाजार में बहुत सारे प्रोडक्ट्स मिलते हैं। यह अच्छे भी हो सकते हैं और बुरे भी। सच पूछें तो किसी की भी स्मरणशक्ति कमजोर नहीं होती, न ही इस पर उम्र का कोई फर्क पड़ता है। भूलना मनुष्य का सामान्य स्वभाव है और इसे सामान्य ही समझना चाहिए।
 
योग का सातवां अंग 'ध्यान' कई रोगों में लाभदायक है। यदि आपकी याददाश्त कमजोर है तो इसे ध्यान के द्वारा आसानी से दो तरीके से दूर किया जा सकता है। पहला मात्र दस मिनट का ध्यान और दूसरा मात्र 10 मिनट के लिए जाति स्मरण का प्रयोग। आप दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं।
 
10 मिनट का ध्यान : आप इसे ध्यान न भी समझे तो मात्र 10 मिनट के लिए आंखें बंद कर लें। वैज्ञानिक कहते हैं कि 10 मिनट के लिए आंखें बंद करने से स्मरणशक्ति बढ़ती है। आप किसी भी सुखासन में बैठ जाएं और आलार्म लगाकर मात्र 10 मिनट के लिए आंखें बंद कर लें और सिर्फ श्वासों के आवागमन पर ध्यान दें। ऐसा प्रतिदिन कम से कम 30 दिन तक करें।
 
जाति स्मरण का प्रयोग : आप जब भी बिस्तर पर सोने जाएं तब आंखे बंद करके उल्टे क्रम में अपनी दिनचर्या के घटनाक्रम को याद करें। जैसे सोने से पूर्व आप क्या कर रहे थे फिर उससे पूर्व क्या कर रहे थे तब इस तरह की स्मृतियों को सुबह उठने तक ले जाएं। दिनचर्या का क्रम सतत जारी रखते हुए 'मोमोरी रिवर्स' (स्मृतियों को री-लीवड करना) को बढ़ाते जाए।
 
इसका लाभ : ध्यान के साथ इस जाति स्मरण का अभ्यास जारी रखने से एक माह बाद जहां मोमोरी पॉवर बढ़ेगा वहीं कुछ माह बाद यह आपमें गजब की स्मरणशक्ति का विकास कर देगा। आप किसी भी उम्र में और किसी भी हालात में भूल नहीं सकते।
 
-अनिरुद्ध जोशी शतायु
Show comments
सभी देखें

जरुर पढ़ें

किडनी की सफाई के लिए 3 घरेलू उपाय, डॉक्टर की सलाह से आजमाएं

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

Nautapa and health: नौतपा में ऐसे रखें सेहत का ध्यान, जानें 10 सावधानियां

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

cold water: ज्यादा ठंडा पानी पीना सही है या गलत? जानें सच

सभी देखें

नवीनतम

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

Nautapa 2026: 25 मई से नौतपा: भीषण गर्मी के दिन, जानें महत्व, पर्यावरण और सेहत पर प्रभाव

बाल कविता: टप्पा टप्पा टुन टुन

Ganga Dussehra Bhog: गंगा दशहरा पर मैया को अर्पित करें ये विशेष भोग

Summer diet plan: गर्मी से बचने के लिए जानें आयुर्वेदिक पेय और डाइट प्लान

अगला लेख