दीपावली : जानिए समृद्धि के देवताओं को...

Webdunia
दीपावली के ‍शुभ दिन महालक्ष्मी की पूजा का विधान है। आओ जानते हैं हिन्दू धर्म में लक्ष्मी पूजन के साथ और कौन से देवी-देवताओं की पूजा होती है जिससे ही घर में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहे।

* श्रीगणेश : प्रथम पूज्य गणेश के नाम के साथ ही हर शुभ, लाभ व मंगल कार्य का शुभारंभ होता है। गणेशजी के दाईं ओर स्वस्तिक तथा बाईं ओर ऊँ का चिन्ह बनाया जाता है। यह वास्तु अनुसार सुख शांति और समृद्धि देने वाला है। गणेशजी हमारी समृद्धि का प्रथम प्रतीक है।

शिव पुत्र भगवान गणेशजी के बारे में जानने के लिए आगे क्लिक करें...
गणेशा


* लक्ष्मीजी : विष्णु की पत्नी लक्ष्मी को धन और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। देवी लक्ष्मी कमलवन में निवास करती हैं, कमल पर बैठती हैं और हाथ में कमल ही धारण करती हैं। इनकी अकेली इस रूप की तस्वीर पूजा घर में रखें।

मां लक्ष्मीजी के बारे में ज्यादा जानकारी हेतु आगे क्लिक करें...
दीपावली : लक्ष्मी का पूजन


* सरस्वती : मां सरस्वती विद्या, बुद्धि, ज्ञान और वाणी की अधिष्ठात्री देवी हैं तथा शास्त्र ज्ञान को देने वाली है। ज्ञान के बल पर ही धन और बल की वृद्धि होती रहती है। बिना ज्ञान धन और समृद्धि का होना व्यर्थ ही माना जाता है इसीलिए धन की देवी लक्ष्मी के साथ सरस्वती की भी पूजा का महत्व है। सरस्वती को बागीश्वरी, भगवती, शारदा, वीणावा‍दिनी और वाग्देवी सहित अनेक नामों से पूजा जाता है।

मां सरस्वती के बारे में विस्तृत जानने हेतु आगे क्लिक करें...
माता सरस्वती की कहानी


* कुबेर देव : रावण के सौतेले भाई कुबेर को भगवान शंकर ने 'धनपाल' होने का वरदान दिया था। देवताओं के कोषाध्यक्ष कुबेर देव को पूजने से भी पैसों से जुड़ी तमाम समस्याएं दूर रहती हैं। लक्ष्मी, गणेश और सरस्वती के साथ ही कुबेर का भी एक चित्र रखें। दीपावली के तीन दिन पूर्व धनतेरस का दिन कुबेर की पूजा का दिन है।

समृद्धि के देवता कुबेर की पूजा के बारे में ज्यादा जानकारी हेतु आगे क्लिक करें....
शुभ संयोग : करें कुबेर को खुश


- वेबदुनिया डेस्क

Show comments

Nautapa 2024: नौतपा में यदि ये 4 पेड़- पौधे लगा दिए तो जीवन में कभी धन की कमी नहीं रहेगी, कुंडली के ग्रह भी होंगे मजबूत

Mandir puja samay : मंदिर में यदि इस समय की पूजा तो नहीं मिलेगा फल

Bada Mangal 2024 : जानें कब-कब रहेगा बड़ा मंगल, कर लिया इस दिन व्रत तो भाग्य बदल जाएगा

Tulsi : तुलसी के पास लगाएं ये तीन पौधे, जीवनभर घर में आएगा धन, मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी

Astro prediction: 18 जून को होगी बड़ी घटना, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है भविष्यवाणी

29 मई 2024 : आपका जन्मदिन

29 मई 2024, बुधवार के शुभ मुहूर्त

4 जून 2024 को नरेंद्र मोदी फिर से पीएम बने तो ज्योतिष की नजर में घटेगी ये 3 महत्वपूर्ण घटनाएं

Badrinath Yatra: 650 से अधिक यात्री बद्रीनाथ के दर्शन किए बिना ही लौटे, अधिकारियों का अनिवार्य पंजीकरण पर जोर

Mithun Sankranti 2024 : मिथुन संक्रांति कब है, क्या है इसका महत्व