भगवान धन्वंतरि पूजन मुहूर्त

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WD
आयुर्वेद व चिकित्सा जगत का गुरु भगवान धन्वं‍तरि को माना गया है। चिकित्सकगण आज के दिन चिकित्सा जगत के सृजनकर्ता की पूजा-अर्चना करते हैं। व्यापारीगण भी इसी दिन गादी बिछाना व चौपड़ा लाने हेतु भी मुहूर्त में जाते हैं। 26 अक्टूबर को धन त्रयोदशी रात्रि 2.41 से शुरू होगी।

इस समय सिंह स्थिर लग्न है। चौपड़ा लाने हेतु शुभ मुहूर्त अमृत के चौघडि़या में 10.45 से 12.11 तक फिर शुभ में दोपहर 1.36 से 2.01 तक रहेगा। इसमें गुरु की होरा 11.14 से 12.11 तक फिर शुक्र की होरा 14.05 से 15.01 तक रहेगी।

व्यापारी वर्ग शुक्र की होरा शुभ चौघडि़या में चौपड़ा लाएँ तो अति‍उत्तम होगा। विद्यार्थी वर्ग को महत्वपूर्ण किताबें खरीदना हो तो उनके लिए अमृत चौघडि़या में गुरु की होरा 11.14 से 12.11 तक उत्तम है।

भगवान धन्वंतरि की पूजा और गादी बिछाने हेतु शुभ समय शाम 5.52 से 7.27 तक फिर अमृत 7.27 से रात्रि 9.02 तक रहेगा। इसमें गुरु की होरा 5.52 से 6.55 तक फिर मंगल की होरा 6.55 से 7.58 तक रहेगी।

अत: व्यापारी व चिकित्सक अपनी-अपनी सुविधानुसार गादी बिछाना और भगवान धन्वंतरि पूजन कर सकते हैं। यह समय इंदौर अक्षांस-रेखांश से है। अन्य शहर के व्यापारी मुहूर्त शुरू होने के समय में 5 मिनट आगे जोड़ें।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

दशहरे के दिन यदि यह घटना घटे तो समझो होने वाला है शुभ

विजयादशमी 2024: इन 5 कारणों से मनाया जाता है दशहरा का पर्व

दशहरे पर धन, लक्ष्मी और समृद्धि के लिए आजमाएं ये 5 चमत्कारी वास्तु उपाय

Dussehra 2024: क्यों शुभ मना जाता है रावण दहन की लकड़ी का टोटका

सभी देखें

धर्म संसार

13 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

13 अक्टूबर 2024, रविवार के शुभ मुहूर्त

नए सप्ताह में किसके चमकेंगे किस्मत के सितारे, जानें साप्ताहिक राशिफल (14 से 20 अक्टूबर)

अक्टूबर 2024 का कैलेंडर, जानें नए सप्ताह के सर्वश्रेष्ठ शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Rashifal: 12 अक्टूबर विजयादशमी का राशिफल, जानें आज किन राशियों पर होगी प्रभु श्रीराम की कृपा