रूप चतुर्दशी

पं. अशोक पँवार 'मयंक'
WDWD
यह चतुर्दशी कार्तिक कृष्ण पक्ष को आती है। इस दिन सौंदर्य रूप श्रीकृष्ण की पूजा करनी चाहिए। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। ऐसा करने से भगवान सुंदरता देते हैं। इस दिन को नरक चतुर्दशी भी कहा जाता है।

कथा :- एक समय भारत वर्ष में हिरण्यगर्भ नामक नगर में एक योगीराज रहते थे। उन्होंने अपने मन को एकाग्र करके भगवान में लीन होना चाहा। अत: उन्होंने समाधि लगा ली। समाधि लगाए कुछ ही दिन ‍बीते थे कि उनके शरीर में कीड़े पड़ गए। बालों में भी छोटे-छोटे कीड़े लग गए। आँखों की रोओं और भौंहों पर जुएँ जम गईं।

ऐसी दशा के कारण योगीराज बहुत दु:खी रहने लगे। इतने में ही वहाँ नारदजी घूमते हुए वीणा और करताल बजाते हुए आ गए। तब योगीराज बोले- हे भगवान मैं भगवान के चिंतन में लीन होना चाहता था, परंतु मेरी यह दशा क्यों गई। तब नारदजी बोले- हे योगीराज ! तुम चिंतन करना जानते हो, परंतु देह आचार का पालन नहीं जानते हो। इसलिए तुम्हारी यह दशा हुई है।

तब योगीराज ने नारदजी से देह आचार के विषय में पूछा। इस पर नारदजी बोले- देह आचार से तब तुम्हें कोई लाभ नहीं है। पहले तुम्हें जो मैं बताता हूँ उसे करना। फिर देह आचार के बारे में बताऊँगा। थोड़ा रुककर नारदजी ने कहा- इस बार जब कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी आए तो तुम उस दिन व्रत रखकर भगवान की पूजा ध्यान से करना। ऐसा करने से तुम्हारा शरीर पहले जैसा ही स्वस्थ और रूपवान हो जाएगा।

योगीराज ने ऐसा ही किया और उनका शरीर पहले जैसा हो गया। उसी दिन से इसको रूप चतुर्दशी कहते हैं। हे भगवान जैसा आपने योगीराज को रूप दिया वैसा सबको देना।

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

करवा चौथ 2024 : आपके शहर में कब निकलेगा चांद, जानिए सही टाइम

दशहरे के दिन यदि यह घटना घटे तो समझो होने वाला है शुभ

विजयादशमी 2024: इन 5 कारणों से मनाया जाता है दशहरा का पर्व

दशहरे पर धन, लक्ष्मी और समृद्धि के लिए आजमाएं ये 5 चमत्कारी वास्तु उपाय

Dussehra 2024: क्यों शुभ मना जाता है रावण दहन की लकड़ी का टोटका

सभी देखें

धर्म संसार

शरद पूर्णिमा कब है? इस दिन ये 10 कार्य करने से होगा नुकसान

12 अक्टूबर 2024 : आपका जन्मदिन

दशहरा पर वाहन खरीदने और पूजा करने का शुभ मुहूर्त

12 अक्टूबर 2024, शनिवार के शुभ मुहूर्त

दशहरा के बाद बासी दशहरा क्यों मनाया जाता है?