Hanuman Chalisa

धनतेरस पर खरीदें इन 5 में से कोई 1 पीली वस्तु, घर में बरसेगा धन, रह जाएंगे चकित

Webdunia
Dhanteras 2021: धनतेरस पर खरीदारी करने का मुहूर्त रहता है। इस दिन लोग नई वस्तुएं खरीदते हैं, दान पुण्‍य करते हैं और भगवान धन्वंतरि की पूजा करते हैं। इस दिन पीली वस्तुएं खरीदना बहुत ही शुभ होता है। आओ जानते हैं कि धनतेरस पर कौनसी 5 पीली वस्तुएं खरीदने से धन समृद्धि का आगमन होता है और वर्षभर बरकत बनी रहती है।
 
 
1. सोना ( Gold ) : इस दिन सोने के आभूषण खरीदने की परंपरा भी है। सोना भी लक्ष्मी और बृस्पति का प्रतीक है इसलिए सोना खरीदने की परंपरा है। यह पीले रंग की धातु है।
 
2. पीतल का बर्तन ( Brass pot ) : इस दिन पीतल का बर्तन खरीदना चाहिए क्योंकि पीतल भगवान धन्वंतरी की धातु है। पीतल खरीदने से घर में आरोग्य, सौभाग्य और स्वास्थ्य की दृष्टि से शुभता आती है। पीतल गुरु की धातु है। यह बहुत ही शुभ है। बृहस्पति ग्रह की शांति करनी हो तो पीतल का इस्तेमाल किया जाता है।
3. धनिया (खड़ा धनिया coriander ) : पीला धनिया खरीदना बहुत ही शुभ होता है। धनिया भी बृहस्पति ग्रह का कारक है। इस दिन सूखे धनिया के बीज को पीसकर गुड़ के साथ मिलकर एक मिश्रण बनाकर 'नैवेद्य' तैयार करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से धन का नुकसान नहीं होता है। धनिया को संपन्नता का प्रतीक माना जाता है। इसलिए धनतेरस को थोड़ी सी धनिया जरूर खरीदें। किवदंति अनुसार ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन मां लक्ष्मी को धनिया अर्पित करने और भगवान धनवंतरि के चरणों में धनिया चढ़ाने के बाद उनसे प्रार्थना करने से मेहनत का फल मिलता है और व्यक्ति तरक्की करता है। पूजा के बाद आप धनिया का प्रसाद बनता है जिसे सब लोगों के बीच वितरित किया जाता है।
 
4. कौड़ियां ( Shells ) : पुराने समय में कौड़ियां ही सिक्के के रूप में प्रचलित थी। कहते हैं कि समुद्र मंथन के दौरान जब लक्ष्मीजी प्रकट हुई थी तो उनके साथ कौड़ियां भी थीं। धनतेरस के दिन आप कौड़ीयां खरीदें और यदि वे पीली ना हो तो उन्हें हल्दी के घोल में पीला कर लें। बाद में इनकी पूजा कर अपनी तिजोरी में रखें।
 
5. गुड़ या पीले पेठे ( Jaggery ) : देशी गुड़ या पीले रंग की मिठाई खरीदें।

इसके अलावा इस दिन दीपावली पूजन हेतु लक्ष्मी-गणेश की पीले रंग की मूर्ति, पीली रंगोली, पीली मिट्टी के खिलौने खरीदे, झाड़ू आदि खरीदें।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

15 June Birthday: आपको 15 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 जून 2026: सोमवार का पंचांग और शुभ समय

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (14 जून, 2026)

14 June Birthday: आपको 14 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 14 जून 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

अगला लेख