Hanuman Chalisa

dhanteras 2021 date : मंगल करेगी मंगलवार को आने वाली धनतेरस, 2 नवंबर 2021 को कर लीजिए ये 10 बड़े काम

WD
Dhanteras 2021


धन और तेरस इन दो शब्दों से मिलकर बना है धनतेरस यानी तेरस की वह तिथि जो धन देती है. ... तेरस की तिथि जब धन का वरदान मिलता है, धन की पूजा होती है, धन की मनोकामना पूरी होती है। धन के देवता पूजे जाते हैं, धन्वंतरि, कुबेर और माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के उपाय किए जाते हैं। 
 
इस बार दीपोत्सव का पहला दिन धनतेरस 2 नवंबर 2021 को है। इस बार मंगलवार को आने वाली धन तेरस बहुत मंगल करेगी.... कार्तिक मास के कृष्‍णपक्ष की त्रयोदशी को धनतेरस के त्‍योहार के रूप में मनाया जाता है। इस दिन धन के देवता कुबेर, मां लक्ष्‍मी, धन्‍वतंरि और यमराज की पूजा की जाती है। 

Dhanteras के शुभ मुहूर्त, सबसे अच्छे चौघड़िया समय में खरीदी करें, मिलेगा अखंड समृद्धि, यश, वैभव, ऐश्वर्य, आरोग्य और सौभाग्य का वरदान
 
 इस दिन सोने-चांदी और घर के बर्तनों की खरीदारी करना सबसे शुभ माना जाता है। 2 नवंबर 2021 को कर लीजिए ये 10 बड़े काम. ..
 
1. सफाई : घर के हर कोने से धूल मिट्टी गर्द आदि सब निकाल कर बाहर करें। विशेषकर देव स्थान, किचन, आंगन और ईशान कोण... . 
 
2. सजावट : घर को जितना हो सके फूलों और रंगबिरंगी चीजों से सजाएं, विशेषकर द्वार, आंगन और ड्राइंग रूम.... 
 
3. रंगोली : रंगों से सजी रंगोली का इस दिन विशेष महत्व है। 'हैप्पी', चटख और सुंदर कलर की रंगोली बनाएं। काले और मटमैले कलर से बचें। 
 
4. तैयारी : एनवक्त के बजाय धन के देवता के मंत्र, पूजा के मुहूर्त, आरती, तस्वीर और पूजा विधि पहले से तैयार रखें ताकि उस दिन सब समय पर उपलब्ध हो सके। 
 
5. खरीदी : इस  दिन बर्तन, सिक्के, सोना, चांदी, रत्न, गहने, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक वस्तुएं आदि खरीदने का महत्व है। अत: पर्व से पहले ही पूरा परिवार राजी खुशी मिलकर तय कर लें कि इस बार क्या लाना है? और पहले से ही मानस भी बना लें और उससे संबंधित सर्च भी कर लें.... जो भी वस्तु लाएं उसे खुशी खुशी लेकर आएं, किसी तरह का तनाव, क्लेश न हो और जितना हैसियत हो उतना ही खर्च करें।  
 
6. कलश : सोने-चांदी के सिक्के नहीं खरीद सकते वे लोगों आज पीतल का कोई बर्तन खरीदें और उसमें कुछ मीठा या चावल के दाने डालकर लाएं। इस दिन घर में किसी चीज़ से भरा हुआ पीतल का बर्तन लाना बड़ा ही अच्छा माना जाता है । दरअसल इसके पीछे एक मान्यता छुपी हुई है। समुद्र मंथन के दौरान जब भगवान धन्वन्तरि का अवतरण हुआ था, तब वो अपने हाथों में अमृत से भरा पीतल का कलश लिये हुए थे अत: आज पीतल का बर्तन खरीदना बहुत ही शुभ होता है।
 
7. झाड़ू: झाड़ू को मां लक्ष्मी का ही स्वरूप माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि धनतेरस के दिन झाड़ू को घर लाने से स्वयं मां लक्ष्मी का घर में प्रवेश होता है। झाड़ू से हम अपने घरों की साफ-सफाई करते हैं और घर का सारी नकारात्‍मकता दूर करते हैं। यही कारण है कि झाड़ू का महत्व बेहद ही खास माना जाता है। 
 
8. अक्षत: धनतेरस के दिन अक्षत यानी चावल को भी घर लाना चाहिए। शास्‍त्रों में बताया गया है कि अन्‍न में चावल यानी कि अक्षत को सबसे शुभ माना जाता है। अक्षत का मतलब होता है धन संपत्ति में अनंत वृद्धि। इसलिए धनतेरस के दिन अक्षत लाने से धन में वृद्धि होती है।
 
9. मिट्टी से बनी चीजें : इस दिन मिट्टी के खिलौने, मां लक्ष्मी-गणेश, दीये व अन्य सजावटी सामग्री खरीदना भी बड़ा ही शुभ होता है।
 
10: धनिया : धनतेरस के दिन धनिया खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन धनिया लाकर मां लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए और कुछ दाने गमले में भी बो देने चाहिए। ऐसा कहा जाता है कि इसको बोने पर धनिया के पौधे जैसे निकलते हैं तो पूरी साल वैसी ही आर्थिक स्थिति रहती है। 
ALSO READ: धनतेरस पर क्यों खरीदते हैं सोना, चांदी, बर्तन और धनिया, क्या होगा फायदा

ALSO READ: धनतेरस के 10 अचूक उपाय कर लें, चमत्कारिक रूप से बन जाओगे अमीर

धनतेरस पर इन 4 चीजों का करें दान, माता लक्ष्मी होंगी प्रसन्न और खुलेंगे धनवान बनने के रास्ते


सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान

ज्योतिषीय भविष्यवाणी: शनि के रेवती नक्षत्र में आते ही बदल सकते हैं देश के हालात

2026 में दुर्लभ संयोग 2 ज्येष्ठ माह, 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, भारत में होंगी 3 बड़ी घटनाएं

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा? 5 राशियों पर अशुभ असर, 3 की चमकेगी किस्मत, जानें तारीख और उपाय

Nautapa 2026: नौतपा क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (15 मई, 2026)

15 May Birthday: आपको 15 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 15 मई 2026: शुक्रवार का पंचांग और शुभ समय

शनि जयंती 2026: कैसे हुआ था शनि भगवान का जन्म, जानिए रहस्य

गंगा दशहरा पर बन रहा है इस बार दुर्लभ योग संयोग, इस मुहूर्त में करें स्नान और पूजा

अगला लेख