Dharma Sangrah

धनतेरस की शाम 13 दीपक घर के अंदर और 13 दीपक घर के बाहर लगाएं

Webdunia
धनतेरस के दिन कुछ आसान से उपाय कर आप अपनी जिंदगी में आ रही धन संबंधी परेशानी को हमेशा के लिए दूर कर सकते हैं। इस दिन जो भी शुभ कर्म किया जाता है, उसका 13 गुना फल मिलता है।
 
जानते हैं कि आपको क्या करना है। सबसे पहले सायंकाल के बाद 13 दीपक प्रज्वलित कर तिजोरी में कुबेर का पूजन करें। यह कहें कि-
 
श्रेष्ठ विमान पर विराजमान, गरुड़मणि के समान आभावाले, दोनों हाथों में गदा एवं वर धारण करने वाले, सिर पर श्रेष्ठ मुकुट से अलंकृत तुंदिल शरीर वाले, भगवान शिव के प्रिय मित्र निधिश्वर कुबेर का मैं ध्यान करता हूं।
 
इसके पश्चात निम्न मंत्र द्वारा चंदन, धूप, दीप, नैवेद्य से पूजन करें और यह मंत्र बोलें...
 
'यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन-धान्य अधिपतये 
धन-धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।'
 
इसके पश्चात कपूर से आरती उतारकर मंत्र पुष्पांजलि अर्पित करें। इससे आपकी धन संबंधी परेशानी दूर होगी। जानें और कौन से उपाय आप कर सकते हैं...
 
धनतेरस पर शाम ढलने के बाद 13 दीपक जलाएं। उसके पास 13 कौड़ियां रखें। फिर आधी रात के बाद ये कौड़ियां घर के किसी कोने में गाड़ दें। इससे अचानक आपको बहुत धन लाभ होगा।
 
इस दिन 13 दीपक घर के अंदर और 13 घर के बाहर रखें। इससे दरिद्रता, अधंकार और घर की नकारात्मक ऊर्जा भी दूर होती है।
 
धनतेरस के दिन अपने परिवार के सदस्यों के लिए सामान या उपहार खरीदें। बाहरी लोगों के लिए कोई उपहार नहीं खरीदें।
 
यदि आपके पास धन नहीं टिकता है, तो इस धनतेरस से दीपावली के दिन तक आप मां लक्ष्मी को पूजा के दौरान एक जोड़ा लौंग चढ़ाएं।
 
धनतेरस के दिन यदि आप चीनी, बताशा, खीर, चावल, सफेद कपड़ा आदि अन्य सफेद वस्तुएं दान करते हैं, तो आपको धन की कमी नहीं होगी। जमा पूंजी बढ़ने के साथ ही कार्यों में आ रहीं बाधाएं भी दूर होंगी।
 
इस दिन किसी किन्नर को अवश्य दान दें और उससे एक सिक्का मांग लें। यदि किन्नर आपको वो सिक्का खुशी से दे, तो बहुत अच्छा रहता है। नहीं, तो आप उससे मांग भी सकते हैं। इस सिक्के को अपनी तिजोरी या पर्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती है।
 
इस दिन यदि आपके दरवाजे पर कोई भिखारी, जमादार या गरीब व्यक्ति आए, तो उसे खाली हाथ न भेजें। आप कुछ न कुछ उसे जरूर दें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और आपको समृद्धि का आशीष देती हैं। इससे आपको हर कार्य में अपार सफलता भी मिलेगी।
 
यदि आपको किसी भी कार्य में सफलता प्राप्त करनी हो, तो इस धनतेरस आप उस पेड़ की टहनी तोड़ कर घर लाएं, जिस पर चमगादड़ बैठता हो। इस टहनी को ड्राइंग रुम में रखने से धन की प्राप्ति के साथ ही समाज में प्रतिष्ठा भी बढ़ती है।
 
इस दिन आप किसी मंदिर में जाकर केले का पौधा या कोई सुगंधित पौधा लगाएं। जैसे-जैसे ये हरे भरे और बड़े होंगे, आपको जीवन में भी सफलताएं बढ़ेंगी।
 
धनतेरस के दिन किसी की बुराई न करें। इस दिन किसी से लड़ाई-झगड़ा नहीं करें। इससे घर में शांति और सकारात्मकता नहीं रहती है।
 
धनतेरस की पूजा से पहले एवं बाद में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर घर में चारों तरफ थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। इससे घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा यह जल पूजा में शामिल लोगों पर भी छिड़कें। इससे मन पवित्र होता है।
ALSO READ: धनतेरस के दिन कुबेर के 3 चमत्कारी मंत्र खोल देंगे खजाना आपके लिए
ALSO READ: धन्वंतरि, कुबेर और यमराज का दिन है धनतेरस, मांगें आरोग्य, धन और आयु का वरदान

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

होलाष्टक के 8 दिनों में किस दिन क्या करें और क्या नहीं?

Holika Dahan 2026: कर्ज से हैं परेशान, होली की रात्रि है समाधान, पढ़ें 2 चमत्कारिक उपाय

शनि ग्रह का उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में गोचर, 12 राशियों का राशिफल

होलिका दहन और होली का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व, जानें 4 काम की बातें

भारत में खाटू श्याम बाबा के 10 बड़े मंदिर, क्या आप जानते हैं 3 मूल मंदिर कहां है?

सभी देखें

धर्म संसार

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (01 मार्च, 2026)

ईरान इजराइल अमेरिका युद्ध: ज्योतिष में किसकी जीत का संकेत? जानिए भविष्यवाणी

01 March Birthday: आपको 1 मार्च, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 1 मार्च 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Holi ke upay: होलिका दहन की अग्नि में डालें ये 5 चीजें, चमक जाएगी सोई हुई किस्मत

अगला लेख