Hanuman Chalisa

दीपावली : लक्ष्मीपूजन से पहले घर से निकालें इन चीजों को...

Webdunia
दीपावली पर घर को सजाने और कबाड़ बाहर निकालने का काम हम सभी करते हैं। लेकिन कई बार पुरानी किसी वस्तु से मोह होने के कारण या उससे किसी स्मृति के जुड़े होने के कारण हम उसे फिर से सहेज लेते हैं। लेकिन आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि अनजाने में आपकी इन आदतों से घर में कैसी-कैसी परेशानी आ रही है। आइए जानें कि लक्ष्मी पूजन से पहले घर से क्या-क्या निकालें। 

 
 
* टूटा हुआ दर्पण रखना वास्तु के अनुसार एक बड़ा दोष है। इस दोष के कारण घर में नकारात्मक ऊर्जा सक्रिय रहती है और परिवार के सदस्यों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ता है। 


* वैवाहिक जीवन में सुख-शांति के लिए जरूरी है कि पति-पत्नी का पलंग टूटा हुआ बिलकुल न हो। यदि पलंग ठीक नहीं होगा तो पति-पत्नी के वैवाहिक जीवन में परेशानियां आने की आशंकाएं काफी बढ़ जाती हैं।

* खराब घड़ियां घर में नहीं रखनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि घड़ियों की स्थिति से हमारे घर-परिवार की उन्नति निर्धारित होती है। यदि घड़ी सही नहीं होगी तो परिवार के सदस्य कार्य पूर्ण करने में बाधाओं का सामना करेंगे और काम तय समय में पूर्ण नहीं हो पाएगा। 

* यदि आपके घर में कोई टूटी हुई तस्वीर हो तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। वास्तु के अनुसार यह भी वास्तुदोष उत्पन्न करती है। 
 
* यदि घर में कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु खराब है या टूटी हुई है तो उसे भी घर से हटा देना चाहिए। 
 
 * यदि घर का मुख्य दरवाजा टूट-फूट रहा हो तो उसे तुरंत ठीक करवा लें। दरवाजे में टूट-फूट अशुभ मानी गई है। 

* घर का फर्नीचर भी एकदम सही हालत में होना चाहिए। वास्तु के अनुसार फर्नीचर में टूट-फूट बुरा असर डालती है।

* टूटे डिब्बे, खराब खिलौने, बेकार सजावटी सामग्री, फटे कपड़े, टूटी चप्पल और पुरानी चादरें जितनी जल्दी हो सके निकाल दीजिए। 
 
* वास्तुदोष उत्पन्न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। जिस घर में वास्तुदोष होते हैं, वहां पैसों की कमी बनी रहती है। अत: इन दोषों का निवारण लक्ष्मी पूजन से पहले तुरंत कर लेना चाहिए।

* घर में पिछले वर्ष के बचे दीये ना जलाएं, नए दीये खरीदें और दीपावली मनाएं.... 


* घर का भारी सामान या अनावश्यक वस्तुएं घर के दक्षिण-पश्चिम भाग में रखना चाहिए। अन्य किसी स्थान पर भारी सामान रखना वास्तु के अनुसार अशुभ माना जाता है।
 
* घर में बाथरूम या रसोईघर के लिए पानी की सप्लाई उत्तर-पूर्व दिशा में होनी चाहिए।
 


Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

19 May Birthday: आपको 19 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 19 मई 2026: मंगलवार का पंचांग और शुभ समय

ज्येष्ठ मास 2026 का तीसरा बड़ा मंगल: ये 5 अचूक उपाय, जीवन में आएगी सुख-समृद्धि और बजरंगबली की कृपा

3rd Bada Mangal 2026: तीसरे बड़े मंगल पर राशि अनुसार करें ये 12 उपाय, बजरंगबली दूर करेंगे हर संकट

पुरुषोत्तम मास 2026: इन खास तिथियों पर रखें व्रत, करें इन देवी-देवताओं की पूजा; मिलेगा अक्षय पुण्य और सुख-समृद्धि