दीपावली पर सूर्य ग्रहण का साया, दिवाली कब मनाएं 24 या 25 अक्टूबर 2022 को

Webdunia
When is Diwali 2022: हिन्दू पंचांग के अनुसार दीपावली प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को मनाते हैं। यह अमावस्या तिथि उदयातिथि के अनुसार 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार को है। इसी दिन सूर्य ग्रहण भी है। सूर्य ग्रहण के समय किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य और पूजा पाठ नहीं करते हैं। ग्रहण काल के दौरान मंदिर मंदिर रहते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि दीपावली का पर्व कब मनाएं?
 
कब है सूर्य ग्रहण अक्टूबर 2022 | Solar Eclipse October 2022: सूर्य ग्रहण का समय- 25 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 29 मिनट पर शुरू होकर शाम 05 बजकर 42 मिनट पर समाप्त होगा। ग्रहण के पहले और बाद तक सूतक काल रहता है। हालांकि इसके सूतक काल का असर भारत पर नहीं होगा।
 
कहां दिखाई देगा | Solar eclipse visible: भारत के साथ-साथ विश्व के कई देशों में दिखाई पड़ेगा। इसका प्रभाव भारत में बेहद आंशिक रहेगा।
कार्तिक माह की अमावस्या तिथि | Kartik amavasya tithi 2022 : 24 अक्टूबर को शाम 5 बजकर 27 मिनट तक चतुर्दशी तिथि रहेगी इसके बाद अमावस्या जो 25 अक्टूबर को 4 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। स्थानीय समय अनुसार तिथि में 1-2 मिनट की घट-बढ़ रहती है।
 
दीपावली कब है | Diwali kab hai 2022 : अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार यह पर्व 24 अक्टूबर सोमवार को मनाया जाएगा और 25 अक्टूबर को सूर्य ग्रहण रहेगा। पंचांग भेद से 25 अक्टूबर को भी अमावस्या रहेगी।
 
कब से कब तक मनाई जाएगी दीपावली | Kab se kab tak manaya jayega Diwali Parv: दरअसल 24 अक्टूबर को चतुर्दशी तिथि शाम 05 बजकर 27 मिनट तक रहेगी इसके बाद अमास्या प्रारंभ हो जाएगी, जो अगले दिन 25 अक्टूबर को 04 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। ऐसे में 24 अक्टूबर को पूरी रात दीपावली का पर्व मना सकते हैं। दीपावली की पूजा अमावस्या तिथि की रात में ही होती है। 25 अक्टूबर की रात को यह तिथि नहीं रहेगी। यानी 24 अक्टूबर को शाम 05 बजकर 27 मिनट से दीपावली का पर्व सूर्य ग्रहण के पहले तक मनाया जा सकता है।

सम्बंधित जानकारी

Show comments

Chanakya niti : यदि सफलता चाहिए तो दूसरों से छुपाकर रखें ये 6 बातें

Guru Gochar : बृहस्पति के वृषभ में होने से 3 राशियों को मिलेंगे अशुभ फल, रहें सतर्क

Adi shankaracharya jayanti : क्या आदि शंकराचार्य के कारण भारत में बौद्ध धर्म नहीं पनप पाया?

Lakshmi prapti ke upay: लक्ष्मी प्राप्ति के लिए क्या करना चाहिए, जानिए 5 अचूक उपाय, 5 सावधानियां

Swastik chinh: घर में हल्दी का स्वास्तिक बनाने से मिलते है 11 चमत्कारिक फायदे

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

16 मई 2024 : आपका जन्मदिन

16 मई 2024, गुरुवार के शुभ मुहूर्त

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

seeta navami 2024 : जानकी जयंती पर जानें माता सीता की पवित्र जन्म कथा

अगला लेख