Hanuman Chalisa

इस दिवाली घर लाएं यह 7 धनदायक पवित्र वस्तुएं

पं. हेमन्त रिछारिया
हमारे वनस्पति तंत्र में कई ऐसी धनदायक वस्तुएं हैं जिनके प्रयोग से प्रबल धनाकर्षण होता है। आज हम ऐसी ही कुछ वस्तुओं के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। दिवाली की रात इन्हें घर लाकर रखें .... 
 
1. हत्थाजोड़ी- 'हत्थाजोड़ी' एक पौधे की जड़ होती है जिसकी आकृति मनुष्य के जुड़े हुए हाथों की तरह होती है। यह वशीकरण का प्रबल प्रभाव रखती है। दीपावली की रात्रि यदि सिद्ध व अभिमन्त्रित हत्थाजोड़ी को अपनी तिजोरी में रखा जाए तो यह धन का प्रबल आकर्षण करती है।
 
2. स्फ़टिक श्रीयन्त्र- सिद्ध व अभिमन्त्रित स्फ़टिक श्रीयन्त्र को दीपावली की रात्रि को पूजा घर में स्थापित करने से धन का कभी अभाव नहीं रहता है।
 
3. एकाक्षी नारियल- एकाक्षी नारियल को लक्ष्मी का साक्षात् स्वरूप माना गया है। दीपावली की रात्रि एकाक्षी नारियल का पूजन कर अपने पूजाघर या तिजोरी में रखने से वर्ष भर धनलाभ होता है।
 
4. नागकेसर- दीपावली की रात्रि चांदी की डिब्बी में नागकेसर को शहद में मिलाकर रखने से धनलाभ होता है।
 
5. कमलगट्टा- दीपावली की रात्रि कमलगट्टे को अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है। कमलगट्टे की माला दीपावली के दिन लक्ष्मी जी के विग्रह पर अर्पित करने से धनागम होता है।
 
6. गोमती चक्र- दीपावली के दिन प्रात: तीन गोमती चक्र का चूर्ण बनाकर घर के सामने बिखेरने से दुर्भाग्य का नाश होता है। पांच गोमती चक्र व काली हल्दी, चां दी के सिक्के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।
 
7. काली हल्दी- दीपावली की रात्रि काली-हल्दी को चांदी के सिक्के के साथ पीले वस्त्र में बांधकर अपनी तिजोरी में रखने से धनलाभ होता है।
 
उपरोक्त वस्तुओं की प्राप्ति एवं अभिमन्त्रित करने का विधान जानने के लिए आप ज्योतिषाचार्य से संपर्क कर सकते हैं। 
 
-ज्योतिर्विद् पं. हेमन्त रिछारिया
सम्पर्क: astropoint_hbd@yahoo.com

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

31 May Birthday: आपको 31 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 31 मई 2026: रविवार का पंचांग और शुभ समय

Weekly Horoscope 1 to 7 June: साप्ताहिक राशिफल (1 से 7 जून 2026): अपने भाग्य को जानें और तैयार रहें

क्या आप भी गलत तरीके से करते हैं गायत्री मंत्र का जाप? जानें सही नियम और 21 दिनों में देखें चमत्कारी बदलाव

Weekly Horoscope 1–7 June 2026: 01 से 07 जून तक कैसा रहेगा आपका सप्ताह? शॉर्ट में पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

अगला लेख