Hanuman Chalisa

Deepawali 2021 : दीपावली के दिन भूलकर भी न करें ये 15 गलतियां

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (14:54 IST)
Diwali 2021: दिवाली के दिन मुख्य रूप से माता लक्ष्मी और मां काली की पूजा ( Diwali Puja 2021 ) होती है। इस दिन विधिवत रूप से की गई पूजा से माता प्रसन्न होती है और पूरे वर्ष धन- समृद्धि के साथ ही सुख- शांति बनी रहती है। इस दिन भूलकर भी ये 15 गलतियां नहीं करना चाहिए।
 
 
1. गंदगी : इस दिन भूलकर भी घर या बाहर गंदगी न फैलाएं वर्ना माता लक्ष्मी रूठकर चली जाएगी। दीपावली के दिन घर में गंदगी, कूड़ा-करकट पड़ा रहने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं अत: इस दिन घर को एकदम साफ व स्वच्छ रखें।
ALSO READ: दिवाली पर इस तरह करें घर की सजावट, जानिए 10 टिप्स
2. गिफ्‍ट : दिवाली पर किसी को भी भूलकर भी नुकीली चीजें जैसे चाकू, कैंची, ब्लैड, पेननाइफ आदि चीजें किसी को भी गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। इससे दुर्भाग्य निर्मित होता है। इस दिन किसी को रूमाल भी गिफ्ट नहीं करना चाहिए। 
 
3. मूर्तियों का क्रम : दिवाली के दिन तस्वीर या मूर्तियों को एक निश्चित क्रम में रखते हैं। बाएं से दाएं भगवान गणेश, लक्ष्मी जी, भगवान विष्णु, मां सरस्वती और मां काली की मूर्तियां रखते हैं। इसके बाद लक्ष्मण जी, राम जी और फिर सीता जी।
 
4. पूजा के समय शोर न करें : कहते हैं कि आरती के समय ताली नहीं बजाते हैं और न ही जोर जोर से आरती गाते हैं। माता लक्ष्मी को शोर पसंद नहीं है। साथ ही इस बात को भी ध्यान में रखें की पूजने के वक्त पटाखे ना जलाएं, ना ही पूजन के तुरंत बाद इससे शोर शराबा होता है। दिवाली की रात को पटाखे छोड़ते वक्त विशेष ध्यान रखें। 
 
5. भगवान विष्णु के साथ करें पूजा : माता लक्ष्मी वह पूजा स्वीकार नहीं करती है जिसमें उनके पति श्रीहरि विष्णु की पूजा नहीं की जाती हो। दिवाली पूजा की शुरुआत विघ्नकर्ता भगवान गणेश की पूजा के साथ करें।
 
6. रातभर जलाकर रखें एक दीया : दिवाली के दिन कई लोग भूलवश रात में दिया जलाना भूल जाते हैं और सो जाते हैं। एक दीया इस तरह से जलाएं जो रातभर जलता रहे। दिवाली की पूरी रात घर के दक्षिण-पूर्वी कोने में घी या तेल का दीपक जलाएं।
 
7. सोने से पूर्व व्यवस्थित कर लें घर को : दिवाली के दिन घर को बिखरा बिखरा छोड़कर सो जाते हैं, जबकि दीवाली की रात को घर को व्यवस्थित करके सोएं। दीपावली के दिन भी अंधेरा होने पूर्व ही घर का कूड़ा-कचरा साफ कर उसे एक कोने में रख दें और सुबह उसे बाहर फेंक दें।  
8. झाड़ू को पैर न लगाएं : दीपावली के दिन भी झाडू को पैर न लगने दें। इससे मां लक्ष्मी का अपमान होता है। दीपावली के दिन झाडू की पूजा सभी घरों में की जाती है अत: इस दिन नई झाडू खरीदकर लक्ष्मी पूजन में अवश्य रखें।
 
9. अकेले नहीं करें पूजा : आप दिवाली के समय मां लक्ष्मी का पूजन अकेले नहीं करें। परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर ही पूजा करें।
ALSO READ: इस दिवाली ना भूलें, याद रखें धन प्राप्ति के 9 सरल मंत्र
10. ईशान दिशा में करें पूजा : पूजा घर की ईशान दिशा में करना चाहिए। घर के सभी सदस्यों को पूजा के दौरान उत्तर की ओर मुंह करके बैठना चाहिए। पूजा के दीए को घी से जलाएं। दीए 11, 21 या 51 की गिनती में होने चाहिए।
 
11. बाल काटना : इस दिन बाल काटना, नाखून काटना, शेविंग जैसे कार्य वर्जित माना गए हैं। अत: यह कार्य भूलकर भी न करें।
 
12. तामसिक भोजन : दिवाली के दिन ता‍मसिक भोजन, जैसे मांस, अंडा, शराब, तेज मसालेदार व्यंजन, धूम्रपान इत्यादि ग्रहण न करें।
 
13. कलह न करें : इस दिन किसी भी प्रकार का झगड़ा या कलह न करें। 
 
14. सोएं नहीं : दिवाली के दिन दोपहर और संध्यावेला में नहीं सोना चाहिए। इससे घर में दरिद्रता आती है।
 
15. अन्य कार्य : इस दिन लोहा नहीं खरीदें, किसी को उधार न दें और न ही लें। नकली मूर्ति या चित्रों की पूजा न करें। नकली अर्थात पीतल, सोने, चांदी, तांबे की मूर्ति होना चाहिए। नकली चित्र अर्थात ऐसे चित्र जिसमें लक्ष्मी, गणेश, कुबेर या अन्य किसी देवताओं को गलत तरह से चित्रित किया गया हो। 

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

अधिकमास 2026: क्यों माना जाता है सबसे पवित्र महीना? जानें पूजा विधि, मंत्र और 6 खास बातें

वास्तु टिप्स: खुशहाल घर और खुशहाल जीवन के 10 सरल उपाय vastu tips

सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से बदलेंगे वैश्विक हालात? जानें भविष्यफल

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, जानें मेष से मीन तक किसे मिलेगा लाभ, राशिफल

घर में रात में चमगादढ़ घुसने के हैं 6 कारण, भूलकर भी न करें नजरअंदाज, तुरंत बरतें ये सावधानियां

सभी देखें

धर्म संसार

26 मई को उदय होंगे बुध ग्रह: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, क्या आपकी राशि भी है शामिल?

Adhik Maas Purnima 2026: अधिकमास की पूर्णिमा कब है, क्या है इसका महत्व?

numerology horoscope May 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल (25 से 31 मई): जानें आपके भाग्य और जीवन की दिशा

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (23 मई, 2026)

23 May Birthday: आपको 23 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख