धन, समृद्धि और खुशहाली चाहिए तो धनतेरस पर ना खरीदें ये 6 चीजें, होती है अशुभ

Webdunia
धनतेरस का दिन धन, समृद्धि और खुशहाली की प्राप्ति के लिए बेहद शुभ होता है। इस दिन कुछ विशेष धातुओं और चीजों को खरीदना शुभ माना जाता है, जिससे साल भर घर में बरकत बनी रहती है। लेकिन कुछ चीजें ऐसी भी है जो धनतेरस के शुभ दिन घर में नहीं लाना चाहिए। जानिए कौन सी हैं वे 6 चीजें - 
 
1. स्टील बर्तन- वैसे तो कई लोग धनतेरस पर स्टील के बर्तन खरीदते हैं, ये गलत है। इस शुभ दिन स्टील के बर्तन कभी नहीं खरीदने चाहिए। स्टील धातु राहु की कारक हैं जो घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। इस दिन प्राकृतिक धातुएं ही शुभ होती हैं जबकि स्टील मानव निर्मित धातु है।
  
2. एल्युमिनियम- एल्युमिनियम पर भी राहु का प्रभाव होता है, अत: इसे घर में लाना एवं सजाकर रखना अशुभ एवं दुर्भाग्य का सूचक माना जाता है। इसके अलावा इसमें खाना पकाना भी शुभ नहीं माना जाता।
 
3. लोहा- ज्योतिष में लोहे को शनि का कारक माना गया है, अत: इस शुभ दिन लोहे की वस्तुएं घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। धारदार हथियार भी आपको घर में नहीं लाना है।  
 
4. प्लास्ट‍िक- धनतेरस के दिन प्लास्टिक की वस्तुएं खरीदना भी अशुभ माना जाता है क्योंकि ये स्थायित्व और बरकत में कमी करती हैं।
 
5 चीनी- इस दिन चीनी की बनी हुई वस्तुएं भी अशुभ मानी जाती है। चीनी की चीजें लंबे समय तक सुरक्षित एवं स्थायी नहीं होती अत: इनसे घर में बरकत कम होती है। 
 
6. कांच- धनतेरस के शुभ अवसर पर आप कांच या शीशे का बना सामान भी बिल्कुल न खरीदें क्योंकि शीशे का संबंध भी राहु से होता है, जो घर की शुभता में कमी करता है। 

ALSO READ: लाल किताब के 7 उपाय अपनाएं, इस बार दिवाली पर अपार धन पाएं
Show comments

Vrishabha Sankranti 2024: सूर्य के वृषभ राशि में प्रवेश से क्या होगा 12 राशियों पर इसका प्रभाव

Khatu Syam Baba : श्याम बाबा को क्यों कहते हैं- 'हारे का सहारा खाटू श्याम हमारा'

Maa lakshmi : मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए तुलसी पर चढ़ाएं ये 5 चीज़

Shukra Gochar : शुक्र करेंगे अपनी ही राशि में प्रवेश, 5 राशियों के लोग होने वाले हैं मालामाल

Guru Gochar 2025 : 3 गुना अतिचारी हुए बृहस्पति, 3 राशियों पर छा जाएंगे संकट के बादल

Pradosh vrat : प्रदोष व्रत पर करें 3 उपाय बदल जाएगी किस्मत

Islam : इस्लाम के लिए इन ब्राह्मणों ने अपनी जान दे दी थी?

Mahavir swami: महावीर स्वामी को कैवल्य ज्ञान कब प्राप्त हुआ था?

Ramayan seeta maa : इन 3 लोगों ने झूठ बोला तो झेलना पड़ा मां सीता का श्राप

Aaj Ka Rashifal: कैसा बीतेगा आपका 17 मई का दिन, पढ़ें 12 राशियों का दैनिक राशिफल

अगला लेख