Hanuman Chalisa

दिवाली के अगले दिन मनेगा गोवर्धन पर्व, जानिए कैसे करें पूजन

Webdunia
* कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर होगा गोवर्धन पूजन
 


 
दिवाली के बाद कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा पर गोवर्धन पूजा पर्व धूमधाम से मनाया जाता है। इसमें हिन्दू धर्मावलंबी घर के आंगन में गाय के गोबर से गोवर्धन नाथ जी की अल्पना बनाकर उनका पूजन करते है। तत्पश्चात ब्रज के साक्षात देवता माने जाने वाले गिरिराज भगवान (पर्वत) को प्रसन्न करने के लिए उन्हें अन्नकूट का भोग लगाया जाता है।
जानिए इस दिन क्या करें  :- 
 
* लगभग प्रात: 5 बजे ब्रह्म मुहूर्त उठकर दैनिक कार्यों से निवृत्त हो शरीर पर तेल मलकर स्नान करें। 
 
* स्वच्छ वस्त्र धारण कर अपने इष्ट का ध्यान करें। 
 
* तपश्चात अपने निवास स्थान अथवा देवस्थान के मुख्‍य द्वार के सामने प्रात: गाय के गोबर से गोवर्धन पर्वत बनाएं। 
 
* फिर उसे वृक्ष, वृक्ष की शाखा एवं पुष्प इत्यादि से श्रृंगारित करें। इसके गोवर्धन पर्वत का अक्षत, पुष्प आदि से विधिवत पूजन करें। 


 
* पूजन करते समय निम्न प्रार्थना करें -
 
गोवर्धन धराधार गोकुल त्राणकारक/ 
विष्णुबाहु कृतोच्छ्राय गवां कोटिप्रभो भव//
 
* इसके पश्चात दिवाली की रात्रि को निमंत्रित की हुई गायों को स्नान कराएं। फिर गायों को विभिन्न अलंकारों, मेहंदी आदि से श्रृंगारित करें। पश्चात उनका गंध, अक्षत, पुष्प से पूजन करें।
 
* इसके बाद नैवेद्य अर्पित कर निम्न मंत्र से प्रार्थना करें-
 
लक्ष्मीर्या लोक पालानाम् धेनुरूपेण संस्थिता।
घृतं वहति यज्ञार्थे मम पापं व्यपोहतु।। 
 
* सायंकाल पश्चात पूजित गायों से पूजित गोवर्धन पर्वत का मर्दन कराएं। फिर उस गोबर से घर-आंगन लीपें। (वैदिक परंपरा में इंद्र, वरुण, अग्नि, विष्णु आदि देवताओं की पूजा व हवन का विधान है।) 

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का भविष्य क्या है? ज्योतिषीय गणना में सामने आए चौंकाने वाले संकेत

शनि की साढ़ेसाती के प्रथम चरण में मेष राशि, क्या बढ़ेंगी मुश्किलें या मिलेगा लाभ?

दुनिया की प्रमुख विचारधाराएं कौन-कौन सी हैं? जानिए पूरी सूची और उनकी खासियतें

राहु का गोचर: 5 राशियों के लिए खुले हैं तरक्की के बंद दरवाजे, अभी भी बचा है समय

सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण: जानिए किन राशियों पर रहेगा इसका सीधा और बड़ा असर

सभी देखें

धर्म संसार

17 June Birthday: आपको 17 जून, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

Aaj ka panchang: आज का शुभ मुहूर्त: 17 जून 2026: बुधवार का पंचांग और शुभ समय

ब्राह्मणों का ब्राह्मणत्व उनके नित्य कर्म में है: तीन दिवसीय संस्कार शाला संपन्न

मंगल का शुक्र की राशि में प्रवेश, 3 राशियों को रहना होगा बेहद सावधान, बढ़ सकती हैं ये परेशानियां

Lucky Plants: घर की बालकनी में लगाएं ये 5 पौधे, खुल जाएंगे तरक्की के बंद दरवाजे

अगला लेख