Hanuman Chalisa

घर का इंटीरियर बदलना है? ये रहे 8 बेहतरीन टिप्स

WD
शुक्रवार, 21 अक्टूबर 2016 (12:14 IST)
अगर आप अपने सिटिंग अरेंजमेंट या फिर कमरों के एक जैसे इंटीरियर से ऊब गए हैं और इसमें कुछ बदलाव करना चाहते हैं तो यह एकदम सही समय है, जब आप अपने इंटीरियर को कुछ नया और बेहतरीन लुक दे सकते हैं। मामूली बजट में भी अपने घर में कुछ फेरबदल करके उसका कायाकल्प कर सकते हैं। 


दीपावली का पर्व यानि उमंग और खुशियों भरा माहौल और इसे बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है हमारा घर। इस त्यौहार के लिए घर की सफाई , रंगरोगन और उसकी साज-सज्जा का भी खासा महत्व है। पूरे घर का इंटीरियर कराना तो हर एक के बस की बात नहीं है लेकिन परदे, वाल पेंट्स, डेकोरेटिव आइटम , फर्नीचर, कालीन, सिटिंग अरेंजमेंट आदि में बदलाव कर घर के इंटीरियर को दीपावली के लिए सजाया जा सकता है और इससे नएपन का अहसास भी होगा। इसके लिए बाजार में सभी सामान कई रेंज में उपलब्ध हैं।
1 छोटे-छोटे बदलाव करके उसे आकर्षक व पहले से अलग बनाया जा सकता है। इसके लिए लोअर सिटिंग अरेजमेंट भी एक अच्छा विकल्प है। साथ ही लाइटिंग, पेंट्स, कारपेट, इंडोर प्लांट, कुशन्स, कर्टन, कैंडल, वुडन पार्टीशन आदि की मदद से घर को नए ढंग से संवारा जा सकता है।

2  बदलिए कलर कॉम्बीनेशन : अगर इस दीपावली पर घर में रंगरोगन कराने की सोच रहे हैं तो फिर से वही कलर कराने के बजाए पूरा कलर काम्बीनेशन चेंज कर दें। कमरे की सभी दीवारों में अब एक जैसा कलर कराने का ट्रेंड खत्म-सा हो गया है। अब तो इन्हें अलग-अलग शेड से रंगा जाता है। इससे कमरे में काफी डिफरेंट लुक आता है। अगर बजट कम है तो आप जरूरत के मुताबिक अपने ड्राइंग रूम की किसी एक दीवार को बाकी से अलग कंट्रास्ट कलर से पेंट कराकर नएपन का अहसास कर सकते हैं। घर के सभी कमरों में यह प्रयोग किया जा सकता है। 

3 अगर पूरा घर पेंट करा रहे हैं तो हर कमरे का रंग संयोजन अलग रखें। डार्क शेड्स को लाइट शेड्स में और लाइट की जगह पर डार्क शेड्स कराने से कमरा नया लगने लगेगा। आजकल ब्रांडेड कंपनियों के पेंट्स के इमल्सन की डिमांड ज्यादा है। वहीं कंपनियों के डिस्टेंपर तो और भी कम कीमत में मिल जाएंगे। वहीं डिजाइनर पेंट्स या ग्लाइटर कुछ महंगे जरूर हो सकते हैं। पर्याप्त रोशनी पाने व कमरे को खूबसूरत बनाने के लिए कमरे की चार दीवारों में से एक दीवार को डार्क कलर से पेंट करवाना चाहिए।
4  वॉलपेपर है बढ़िया विकल्प : जरूरी नहीं है कि घर की हर दीवार पर कलर किया जाए या फिर ज्यादा खर्च कर टेक्सचर करवाया जाए। आप चाहें तो खूबसूरत वॉलपेपर से भी दीवारों को बेहतरीन लुक दे सकते हैं। बाजार में हर तरह के डिजाइन्स मौजूद हैं, और यकीन मानिए यह टेक्सचर या पेंट से ज्यादा पसंद आएगा आपको। इसका प्रयोग करके आप घर को किसी विशेष थीम के आधार पर सजा सकते हैं।

5 परदों से निखारिए इंटीरियर : आकर्षक परदे किसी भी घर की खूबसूरती में चार चांद लगा देते हैं, अगर घर को पेंट कराने की जरूरत नहीं है तो सिर्फ परदे बदलकर और उसी के अनुरूप दीवान सेट बिछाकर घर को दीवाली के लिए सजाया जा सकता है। आजकल कॉटन के अलावा नेट, सिल्क, टिश्यू, ब्रासो टाइगर, क्रश आदि के परदे पसंद किए जा रहे हैं। नेट के परदे सबसे लेटेस्ट हैं, इनकी रेंज 300 से 400 रुपए से शुरू है जबकि टिश्यू सिल्क की कीमत 300 रुपए से शुरू है। नेट के प्लेन परदे के साथ बीच में एक सिल्क या टिश्यू का परदा लगाकर खि़ड़की-दरवाजों को नया लुक दिया जा सकता है।

6 कुशन से सजाएं ड्राइंग रूम : ड्राइंग रूम में सोफे व दीवान पर छोटे -ब़ड़े कुशन व लो़ड़ रखकर आकर्षक रूप दिया जा सकता है। इसके लिए सिटिंग अरेजमेंट भी बदला जा सकता है। सोफे या कुर्सियों की संख्या कम करके कमरे में नीचे बैठक बनाएं और इस सुंदर कुशन्स से सजाएं। यहां बैठने से आराम भी मिलेगा और नएपन का अहसास भी होगा। कुशन कवर, पर्दे व दीवान सेट का चुनाव किसी थीम के अनुसार भी किया जा सकता है। 

7 डेकोरेटिव आइटम्स : छोटे-छोटे डेकोरेटिव आइटम्स घर को उत्सवी रूप दे सकते हैं। आजकल सभी को टेराकोटा से बने शो पीस ज्यादा भाते हैं। इससे बने गमले, दीपक स्टैंड, विंड चाइम आदि बहुत आकर्षक लगते हैं। वहीं वास्तु आधारित डेकोरेटिव आइटम भी घर की खाली जगह को भरकर उसे नया लुक दे देते हैं। इन्हें कमरे के खाली कोने में रखकर आसपास रंगोली या फूलों को सजाने से वह कोना एकदम उभरकर दिखेगा। एक पीतल का ब़ड़ा दीपक या टेराकोटा का बड़ा फूल दान या शोपीस इसके लिए सबसे उचित रहेंगे। इसके अलावा कोई सुंदर-सा इंडोर प्लांट भी किसी कोने की खूबसूरती बढ़ाने के लिए काफी होता है। बाजार में विभिन्न डेकोरेटिव आइटम 100 रूपए से लेकर 1000 रुपए तक में मिल जाएंगे। राजधानी में लगने वाले शिल्प मेले व हॉट बाजारों में इनकी काफी वैरायटी मिल जाती है।

8  करें स्पॉट लाइटिंग : इंटीरियर विशेषज्ञ के अनुसार घर के अलग-अलग हिस्सों में स्पॉट लाइटिंग के माध्यम से इंटीरियर में बदलाव किया जा सकता है। ऐसी लाइटिंग की जाए कि एक बार में सिर्फ डाइनिंग टेबल पर ही लाइट पड़े या अगर कम्प्यूटर पर ही काम कर रहे हैं तो उसके ऊपर ही सुंदर से लैंप से लाइट आए तो कमरा बहुत ही सुंदर लगता है। यह प्रयोग विभिन्न कोनों में अलग रंग के लैंप के साथ किया जा सकता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

शनि-केतु का बड़ा खेल: 25 नवंबर तक इन 5 राशियों पर मेहरबान रहेंगे कर्मफल दाता, बदल जाएगी तकदीर

Surya Gochar 2026: रोहिणी नक्षत्र में आ रहे हैं सूर्य देव, इन 6 राशि वालों के शुरू होंगे अच्छे दिन

नौतपा के साथ एल नीनो का डबल असर, इस बार पड़ेगी भीषण गर्मी और चलेगी खतरनाक लू

राहु का कुंभ में डेरा: 31 अक्टूबर तक इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, आएगा बंपर उछाल

सूर्य और बुध की वृषभ राशि में युति, बुधादित्य योग से 6 राशियों को होगा फायदा

सभी देखें

धर्म संसार

Weekly Numerology Horoscope 1-7 June 2026: साप्ताहिक अंक राशिफल, जानें किस मूलांक की चमकेगी किस्मत?

अधिकमास पूर्णिमा व्रत: शुभ संयोग और मुहूर्त में करें लक्ष्मी नारायण की पूजा, जानिए उपाय

June 2026 Monthly Horoscope: मासिक राशिफल जून 2026: 12 राशियों की भविष्यवाणी, जानें भाग्य, आर्थिक स्थिति और जीवनशैली

Aaj Ka Rashifal: आज का दैनिक राशिफल: मेष से मीन तक 12 राशियों का राशिफल (30 मई, 2026)

30 May Birthday: आपको 30 मई, 2026 के लिए जन्मदिन की बधाई!

अगला लेख