छोटी दिवाली पर 14 दीपक में से कौन-सा दीया कहां जलाएं, जानिए

Webdunia
बुधवार, 3 नवंबर 2021 (12:00 IST)
Naraka Chaturdashi Choti Diwali 2021 : छोटी दिवाली को नरक चतुर्दशी और बड़ी दीवाली कार्तिक अमावस्या पर मनाई जाती है। दिवाली के पांच दिनी उत्सव में छोटी दिवाली के बाद बड़ी दीपावली आती है। भाई दूज के दिन यह त्योहार समाप्त हो जाता है तब कार्तिक पूर्णिमा को देव दिवाली आती है। आओ जानते हैं कि छोटी दिवाली पर कितने दीपक कहां पर जलाए जाने चाहिए।

 
ALSO READ: नरक चतुर्दशी : वर्ष में 2 बार क्यों मनाया जाता है 'हनुमान जन्मोत्सव'
5 दीपक : छोटी दीवाली के दिन घर में मुख्‍यत: पांच दीये जलाने का प्रचलन है। 1. पूजा पाठ वाले स्थान पर, 2.रसोई घर में, 3. पीने का पानी वाले स्थान पर, 4.दीया पीपल या बरगद के पेड़ तले, 5. घर के मुख्य द्वार पर। घर के मुख्य द्वार पर जलाया जाए वह दीया चार मुंह वाला होना चाहिए और उसमें चार लंबी बत्तियों को जलाना चाहिए।
 
विषम संख्या में जलाते हैं दीए : छोटी दिवाली पर 5, 7, 13, 14 या 17 की संख्‍या में दीए जला सकते हैं। खासकर चतुर्दशी होने के कारण 14 दीए जलाने की परंपरा और महहत्व है।
 
कहां पर जलाएं 14 दीपक ( Choti Diwali 14 Deepak or lamps ) :
 
1. पहला दीया रात में सोते वक्त यम का दिया जो पूराना होता है और जिसमें सरसों का तेल डालकर उसे घर से बाहर दक्षिण की ओर मुख कर कूड़े के ढेर के पास रखा जाता है।
 
2. दूसरा दीया किसी सुनसान देवालय में रखा जाता है जोकि घी का दिया होता है। इसे जलाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।
ALSO READ: नरक चतुर्दशी : रूप चौदस पर करें इस तरह स्नान कि सुंदरता में लग जाए चार चांद
3. तीसरा दीया माता लक्ष्मी के समक्ष जलाते हैं।
 
4. चौधा दीया माता तुलसी के समक्ष जलाते हैं।
 
5. पांचवां दीया घर के दरवाजे के बाहर जलाते हैं।
 
6. छठा दीया पीपल के पेड़ के नीचे जलाते हैं।
 
7. सातवां दीया किसी मंदिर में जलाकर रख दें।
 
8. आठवां दीया घर में कूड़ा कचरा रखने वाले स्थान पर जलाते हैं।
 
9. नौवां दीया घर के बाथरूम में जलाते हैं।
 
10: दसवां दीया घर की छत की मुंडेर पर जलाते हैं।
 
11. ग्यारहवां दीया घर की छत पर जलते हैं।
 
11. बारहवां दीया घर की खिड़की के पास जलाते हैं।
 
13. तेरहवां दीया- घर की सीढ़ियों पर जलाते हैं या बरामदे में।
 
14. चौदहवां दीया रसोई में या जहां पानी रखा जाता है वहां जलाकर रखते हैं।

सम्बंधित जानकारी

Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

बुद्ध जयंती कब है, गौतम सिद्धार्थ नेपाली थे या भारतीय?

अमरनाथ यात्रा के बीच इन 5 कठिनाइयों का करना पड़ता है सामना

लाल किताब के अनुसार किस्मत का ताला खोलने के क्या है अचूक उपाय

गोल्ड पहन रखा है तो हो जाएं सावधान, पहले जान लें कि इसके क्या है नुकसान और सावधानियां

जगन्नाथ मंदिर के गुंबद पर स्थित नीलचक्र और ध्वज का रहस्य जानकर चौंक जाएंगे

सभी देखें

धर्म संसार

23 अप्रैल 2025 : आपका जन्मदिन

23 अप्रैल 2025, बुधवार के शुभ मुहूर्त

मई 2025 में होगा 6 ग्रहों का गोचर, 3 ग्रहों से होगा बड़ा बदलाव

पहलगाम पहला पड़ाव, इस जगह के इतिहास और खास स्थलों को जानकर चौंक जाएंगे

सत्य साईं महाप्रयाण दिवस, जानें जीवन परिचय और उनके चमत्कार के बारे में

अगला लेख