Hanuman Chalisa

पुष्य नक्षत्र 2019 ‍: बन रहे हैं शुभ संयोग, सोमवार या मंगलवार कब करें खरीदी कि घर में खुद चलकर आए लक्ष्मी

Webdunia
पुष्य नक्षत्र जब दीपावली के पहले आता है तब उसका विशेष महत्व बढ़ जाता है। इस वर्ष 21 और 22 अक्टूबर यानी सोमवार और मंगलवार को पुष्य नक्षत्र आ रहा है। लेकिन खरीदी के लिए सोमवार की शाम से भी अधिक शुभ मंगलवार की सुबह और पूरा दिन है।

जानकारों के अनुसार इसकी वजह यह है कि दीपावली के पहले मंगलवार को पुष्य नक्षत्र उदय हो रहा है जबकि सोमवार 21 अक्टूबर को शाम करीब 5:40 पर पुनर्वसु नक्षत्र समाप्त होकर पुष्य नक्षत्र शुरू हो रहा है। 
 
उदया तिथि के अनुसार 22 अक्टूबर पुष्य नक्षत्र में सूर्योदय होने से इस दिन खरीदारी और अन्य शुभ कामों को करने का महत्व ज्यादा रहेगा। इस संयोग में जो भी खरीदी की जाएगी, वह कई गुना शुभ रहेगी। इस दिन खरीदी वस्तु से आकर्षित हो मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। स्वयं घर में चली आती हैं। 
 
22 अक्टूबर को पुष्य नक्षत्र के साथ 3 ग्रह विशेष स्थिति में है। जिसके कारण 4 बड़े योग बन रहे हैं। अत: इनमें की गई खरीदारी बहुत शुभ रहेगी।
 
खरीदारी के इस मुहूर्त में संपत्ति, सोना-चांदी, आभूषण, हीरे-मोती या घर के उपयोग की सामग्री खरीदी जा सकती है। 
 
22 अक्टूबर को सूर्योदय से शाम करीब 5 तक पुष्य नक्षत्र के संयोग में खरीदी की जा सकेगी। इसके बाद सर्वार्थसिद्धि योग बनने से रात में भी खरीदारी का मुहूर्त बना रहेगा।
 
22 अक्टूबर, मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान नाम का शुभ योग बन रहा है। इसके साथ ही सूर्य-चंद्रमा साध्य योग भी बना रहे हैं। वहीं इस दिन शाम को सर्वार्थसिद्धि योग बनेगा जो कि अगले दिन सूर्योदय तक रहेगा। इसके अलावा चंद्रमा पर बृहस्पति की दृष्टि पड़ने से गजकेसरी नाम का राजयोग भी बन रहा है। इस तरह तिथि, वार, नक्षत्र और ग्रहों की विशेष स्थिति के कारण दिनभर में 4 शुभ योग बनेंगे।
 
मंगलवार को पुष्य नक्षत्र
मंगलवार को पुष्य नक्षत्र होने से वर्धमान योग बन रहा है। इस शुभ योग में की गई खरीदारी, लेन-देन और निवश से धन की वृद्धि होती है। ये सौभाग्य और समृद्धि बढ़ाने वाला शुभ योग है। मंगलवार होने से इस शुभ योग में प्रॉपर्टी, वाहन, अग्नि, शक्ति-ऊर्जा बढ़ाने वाली चीजें और सोने एवं तांबे से बनी चीजों की खरीदारी करना बहुत शुभ है। इसके अलावा इस दिन परिवार के पोषण में सहायक चीजों की खरीदारी भी की जा सकती है।

 
मंगल-पुष्य नक्षत्र पर सोना, चांदी, तांबा जैसी धातुओं की खरीदारी करने से सुख-समृद्धि व वैभव में वृद्धि होगी। साथ ही जमीन, मकान में निवेश करना बहुत लाभदायी साबित होगा। इनके अलावा वाहन, फर्नीचर, ज्वेलरी व अन्य घरेलू सामान की खरीदारी करना भी अति शुभ फलदायी होगा।

22 अक्टूबर को गुरु प्रधान धनु लग्न सुबह 11:10 से दोपहर 12:40 तक रहेगा और मीन लग्न शाम 04:10 से 5 बजे तक रहेगा। इस समय खरीदारी का महत्व ज्यादा रहेगा।
 
सभी राशियों के लिए खरीदी शुभ
मंगल पुष्य नक्षत्र सभी राशि के लिए सुख-समृद्धि लेकर आएगा। कोई भी राशि वाला व्यक्ति अपनी सुविधानुसार सभी तरह की धातुएं खरीद सकता है। यदि किसी को आर्थिक परेशानी है तो वह अंश मात्र का ही सही सोना या चांदी की खरीदी अवश्य करें, यह शुभकारी साबित हो सकता है।
Show comments
सभी देखें

ज़रूर पढ़ें

Shukra tara asta: शुक्र तारा होने वाला है अस्त, जानिए कौनसे कार्य करना है वर्जित

Tadpatri bhavishya: ताड़पत्री पर लिखा है आपका अतीत और भविष्य, कब होगी मौत यह जानने के लिए जाएं इस मंदिर में

Margashirsha Month: मार्गशीर्ष शुक्ल पक्ष प्रारंभ: इन 7 खास कार्यों से चमकेगी आपकी किस्मत

Panchak November 2025: नवंबर 2025 में कब से कब तक है पंचक, जानें समय और प्रभाव

Kovidar: कोविदार का वृक्ष कहां पाया जाता है?

सभी देखें

धर्म संसार

Toilet Vastu Remedies: शौचालय में यदि है वास्तु दोष तो करें ये 9 उपाय

Dhanu Rashi Varshik rashifal 2026 in hindi: पराक्रम का राहु और अष्टम का गुरु मिलकर करेंगे भविष्य का निर्माण

Lal Kitab Vrishabha rashi upay 2026: वृषभ राशि के जातकों के लिए लाल किताब के अचूक उपाय, राहु केतु देगा संकट

शुक्र का वृश्‍चिक राशि में गोचर, 12 राशियों का क्या रहेगा राशिफल, जानें किसे मिलेगा धन और कौन होगा कंगाल

Shani Margi 2025: शनि के मार्गी गोचर से 4 राशियों के लोगों को रहना होगा बचकर

अगला लेख